{"_id":"579733c64f1c1b2e6421eac0","slug":"gangrape-rohtak-gangrape-gangrape-victim-again-gangrape-bhiwani-student-gangrape-rohtak","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप पीड़िता से गैंगरेपः दो नई गिरफ्तारियां, पीड़िता खुद शक के घेरे में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगरेप पीड़िता से गैंगरेपः दो नई गिरफ्तारियां, पीड़िता खुद शक के घेरे में
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक।
Updated Wed, 27 Jul 2016 09:37 AM IST
विज्ञापन
आरोपियों के परिजनों ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल की लोकेशन के आधार पर दावा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी की छात्रा से दोबारा गैंगरेप मामले में दो नई गिरफ्तारियां होने के बाद पीड़िता खुद शक के घेरे में आ गई है।
मामले में अब एसआईटी ने संदीप हुड्डा के साथी किशनपुरा निवासी प्रमोद कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। इस तरह मामले में अब तक पांच गिरफ्तारी हो गई है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि वारदात वाले दिन मानसरोवर पार्क से प्रमोद के साथ ही छात्रा कार में होटल गई थी।
होटल में प्रमोद ने छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाया था। इसके बाद संदीप को बुलाकर दोनों छात्रा को नशे की हालत में कार में बैठाकर ले गये और सुखपुरा चौक के पास छोड़कर भाग गये। एसआईटी ने प्रमोद को सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। वहीं, मामले में पहले से ही रिमांड पर चल रहे अन्य आरोपियों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।
साथ ही एसआईटी छात्रा के 164 के बयानों का भी अवलोकन कर रही है। बता दें कि छात्रा ने अपनी शिकायत में संदीप हुड्डा और प्रमोद कुमार का नाम नहीं लिया था। पुलिस ने अपनी जांच-पड़ताल के दौरान इन दोनों को वारदात में शामिल पाया है।

प्रमोद ही छात्रा को अपने साथ कार में लेकर गया
रोहतक गैंगरेप
- फोटो : अमर उजाला
एसआईटी इंचार्ज डीएसपी पुष्पा खत्री ने बताया कि मूलरूप से पाकस्मा निवासी प्रमोद के पिता रिटायर्ड अध्यापक हैं।
प्रमोद सीएमओ ऑफिस में बतौर एमपीएचडब्ल्यू कार्यरत है। वह शादीशुदा है। डीएसपी ने बताया कि जिस दिन छात्रा के साथ वारदात हुई उस दिन संदीप हुड्डा और प्रमोद छात्रा के साथ थे। संदीप की छात्रा से पहले से जान-पहचान थी। वारदात वाले दिन संदीप ने छात्रा का परिचय प्रमोद से कराया था।
डीएसपी का कहना है कि संदीप हुड्डा के बयान के अनुसार वारदात वाले दिन प्रमोद ही छात्रा को अपने साथ कार में लेकर गया था। हालांकि, पुलिस अभी यह स्पष्ट नहीं कर रही है कि प्रमोद छात्रा को लेकर कहां गया था, लेकिन सूत्रों की मानें तो प्रमोद के साथ ही छात्रा होटल गई थी। जो सीसीटीवी फुटेज पुलिस को संबंधित होटल से मिली है, उसमें प्रमोद और छात्रा नजर आ रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज फिलहाल पुलिस के कब्जे में है।
प्रमोद बोला, संदीप भी आया था होटल
प्रमोद कुमार ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया है कि वह छात्रा को लेकर होटल गया था। उसके दोस्त संदीप हुड्डा ने उसे कॉल करके बुलाया था। मानसरोवर पार्क से प्रमोद छात्रा को कार में बैठाकर होटल ले गया। होटल उसने छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाया था। कुछ घंटे तक छात्रा के साथ होटल में रहने के बाद उसने संदीप हुड्डा को वहां बुलाया था। बाद में दोनों नशे की हालत में छात्रा को कार में बैठाकर ले गये ओर सुखपुरा चौक पर फेंक कर चले गये।

डीएनए रिपोर्ट के इंतजार में पुलिस
रोहतक गैंगरेप
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस केस में अहम सबूतों को जुटाने में लगी है, ताकि सच्चाई तक पहुंच सके। मामले में गठित एसआईटी केस की डीएनए रिपोर्ट के इंतजार में है।
डीएनए रिपोर्ट के आधार पर काफी हद तक स्पष्ट हो सकेगा कि केस में पहले गिरफ्तार किये गये जगमोहन, अमित और संदीप गैंगरेप में शामिल हैं या नहीं। यह इसलिए भी जरूरी है कि भले ही पुलिस ने केस में दो नये आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन छात्रा अब भी अपने बयान पर कायम है। ऐसे में डीएनए रिपोर्ट केस में अहम भूमिका निभाएगी।
दोनों आरोपी पक्ष के बयानों में उलझी पुलिस
पुलिस ने काफी हद तक केस से जुड़े मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब वह दोनों पक्षों के बयानों में उलझ गई है। एक पक्ष है अमित, जगमोहन और संदीप का तो दूसरा पक्ष रविवार और सोमवार को गिरफ्तार किये गये संदीप हुड्डा और प्रमोद का है। डीएसपी पुष्पा खत्री का कहना है कि पहले गिरफ्तार किये गये तीनों आरोपियों ने अलग बयान दिये थे, जबकि अब गिरफ्तार किये गये आरोपी अलग बयान दे रहे हैं। इस कारण जांच में ठहराव आ रहा है। पुलिस मामले की गहराई तक जाने के लिए सभी आरोपियों के बयानों की जांच कर रही है।
आमने-सामने बैठाकर होगी संदीप हुड्डा और प्रमोद से पूछताछ
संदीप हुड्डा और प्रमोद के गिरफ्तार होने के बाद एसआईटी दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी, ताकि वारदात वाले दिन की सच्चाई सामने आ सके। दोनों के बयानों का भी मिलान किया जाएगा। क्योंकि पुलिस दोनों को केस की अहम कड़ी मान रही है।