फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   gangrape news, rape news, crime news, rewari gangrape, haryana gangrape

सिपाही ने किडनेप कर बंधक बनाया, फिर नशा देकर दोस्तों संग गैंगरेप

Sun, 20 Mar 2016 04:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी Updated Sun, 20 Mar 2016 04:08 PM IST
विज्ञापन
gangrape news, rape news, crime news, rewari gangrape, haryana gangrape
रेप - फोटो : DEMO Pics
हरियाणा पुलिस के एक सिपाही ने गुड़गांव निवासी युवती का अपहरण करके उसे बंधक बनाकर रखा और दोस्तों संग मिलकर गैंगरेप किया। 22 वर्षीय युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर 15 मार्च की रात को अगवा कर उत्तम नगर स्थित एक अड्डे पर नशे का इंजेक्शन लगाकर मदहोश करके रखा गया था।
विज्ञापन


किसी तरह जान बचाकर भागी महिला ने एसपी को मामले की जानकारी दी। शिकायत मिलने पर एसपी संगीता कालिया पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने रेवाड़ी में तैनात सिपाही, दो अन्य नामजदों, एक महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ गैंगरेप, अपहरण और बंधक बनाने समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।   
विज्ञापन


नशे में धुत आरोपियों के चंगुल से ऐसे बचकर भागी
पीड़िता के अनुसार 17 मार्च को दिन में सिपाही राजकुमार, साथी सुनील, नरेंद्र और एक अन्य शख्स नशे में धुत थे। इस दौरान वह किसी तरह उनके चंगुल से भाग निकली और एक राहगीर की मदद से बस अड्डे तक पहुंची। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि 15 से 17 मार्च तक उसे नशीले इंजेक्शन और अन्य मादक पदार्थों की मदद से नशे में रखकर गैंगरेप किया गया। वहीं इंजेक्शन देने के दौरान मकान में सफाई के लिए आने वाली महिला ने उसे दबोचने में भी मदद की थी।

नेता जी, मास्टर साहब जैसे शब्द बोल रहे थे आरोपी

gangrape news, rape news, crime news, rewari gangrape, haryana gangrape
महिला से गैंगरेप
पीड़िता के मुताबिक तीन दिन तक सिपाही राजकुमार और उसके साथियों ने लगातार उसे बेसुध रखकर गैंगरेप किया। हालांकि बेसुधी में भी उसने आरोपियों के मुंह से नेताजी, मास्टर जी जैसे शब्द सुने। इनको वह जानती नहीं थी।

ऐसे में नेता जी, मास्टर जी जैसे शब्द हाई प्रोफाइल आरोपियों की तरफ इशारा कर रहे हैं। बताया जाता है कि जिस मास्टर जी की बात हो रही है वह सरकारी टीचर है। कोसली क्षेत्र के एक गांव निवासी हैं। इनके पिता भी एक निजी स्कूल का संचालन करते हैं।

पहले से आरोपी सिपाही को जानती थी युवती
पीड़िता ने यह भी खुलासा किया है कि उसने बनीपुर चौक पर तैनात सिपाही से पहले भी आनेजाने में मदद ली थी। इसके चलते वह उसे पहले से ही जानती थी। इसी वजह से उसने 15 मार्च को भी रात होने के चलते सिपाही को फोन कर मदद के लिए बुलाया था।

आरोप है कि इसके बाद उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर उसे मदहोश कर दिया और उत्तम नगर स्थित अपने मकान में बंधक बना लिया।

युवती का पति से तलाक का मामला कोर्ट में

gangrape news, rape news, crime news, rewari gangrape, haryana gangrape
रेप - फोटो : DEMO Pics
फिलहाल मामले में पुलिस को अभी तक पीड़िता के ही बयान मिले हैं। वहीं सिपाही समेत अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। हालांकि पुलिस ने पीड़िता की 15 मार्च से एक सप्ताह पहले की मोबाइल लोकेशन निकाली तो उसमें लगातार विभिन्न राज्यों और जिलों का सफर मिला।

इनमें दिल्ली, जयपुर समेत हरियाणा के कुछ अन्य जिले भी हैं। महिला का पति से तलाक का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। वह अपने ससुराल या मायके की जगह गुड़गांव में ही अलग रहती है।

मामले में अभी पीड़ित पक्ष के बयान हो गए हैं और मेडिकल कराने के बाद पॉजिटिव रिजल्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नशीला पदार्थ देकर बंधक बनाने और गैंगरेप जैसी वारदात हुई है। आरोपियों की तलाश जारी है।
- इंस्पेक्टर उमेश बाला, जांचकर्ता एवं प्रभारी महिला थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed