फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   gangrape, girl gangrape, minor girl gangrape, ludhiana gangrape, punjab gangrape, crime

लुधियाना में नाबालिग सहेली का दोस्तों से कराया गैंगरेप, पहुंचे पिता

Thu, 21 Jul 2016 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Thu, 21 Jul 2016 09:49 AM IST
विज्ञापन
gangrape, girl gangrape, minor girl gangrape, ludhiana gangrape, punjab gangrape, crime
rape
युवती ने दोस्तों से ही अपनी नाबालिग सहेली का गैंगरेप करवा दिया। वारदात के दौरान ही घर पहुंचे पिता को आरोपियों ने पीटा। वारदात, लुधियाना के न्यू माया नगर इलाके की है। दो युवकों ने अपनी एक महिला साथी के साथ मिल एक घर में घुस नाबालिग के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दे डाला।
विज्ञापन


इतना ही नहीं जब पीड़ित के पिता पहुंचे तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। उसके बाद तीनों आरोपी वहां से फरार हो गए। आरोपियों के साथ शामिल युवती की नाबालिग के साथ पहचान थी। जिस कारण वह घर में आसानी से घुस पाए।
विज्ञापन


घटना का पता चलते ही थाना डिविजन चार की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर उधम सिंह नगर निवासी राहुल, साधव व ईशिका के खिलाफ घर में घुस कर मारपीट करने, गैंगरेप करने और वारदात में शामिल होने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बुधवार को सिविल अस्पताल में पीड़ित की मेडिकल जांच कराई। जहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापामारी करने में जुटी हुई है।

पिता घर पहुंचे तो आरोपियों ने उनसे भी मारपीट की

gangrape, girl gangrape, minor girl gangrape, ludhiana gangrape, punjab gangrape, crime
rape shimla
जांच अधिकारी गोबिंद प्रसाद ने कहा कि पीड़िता के पिता निजी कंपनी में नौकरी करते है, जबकि मां भी किसी कंपनी में नौकरी करती है। उसका एक छोटा भाई है जो पढ़ाई करता है। पीड़िता खुद भी निजी स्कूल में पढ़ाई करती है। परिजनों के नौकरी करने के कारण अक्सर नाबालिग घर में अकेली रहती थी।

आरोपी ईशिका की पीड़ित के साथ कुछ जान पहचान थी। मंगलवार को पीड़ित नाबालिग घर में थी तो ईशिका अन्य दोनों आरोपियों के साथ उसके घर में घुस गई। अंदर जाते ही आरोपी राहुल और साधव ने उसके साथ बारी बारी दुराचार किया। इसी दौरान पीड़ित के पिता घर पहुंच गए।

जब उन्होंने अपनी बच्ची के चीखने की आवाज सुनी तो वह तुरंत कमरे की तरफ भागे। आरोपियों को देख उन्होंने शोर मचाया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें घायल कर दिया। इसी दौरान आरोपी वहां से फरार होने में कामयाब हो गए।

पीड़ित के पिता ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। गोबिंद प्रसाद ने कहा कि पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच करवा दी है। आरोपियों की तलाश में छापामारी की गई थी, लेकिन आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो चुके थे। आरोपियों की तलाश में लगातार छापामारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed