लिफ्ट देने के बहाने विवाहिता से गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिफ्ट देकर एक युवक ने विवाहिता को विश्वास में लेकर उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई फिर अपने दो साथियों के साथ मिलकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।
होश आने पर पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। विवाहिता ने इसकी शिकायत थाना सदर जगाधरी पुलिस को दी।
पुलिस ने शिकायत पर एक युवक को नामजद करते हुए दो अन्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
बस न मिलने पर ली थी लिफ्ट
थाना सदर जगाधरी क्षेत्र के गांव निवासी विवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार को वह किसी काम से जगाधरी जा रही थी। इसी दौरान वह तलाकौर के पास खड़ी बस का इंतजार कर रही थी।
इसी दौरान रोहित नाम का युवक वहां पहुंचा और उसे लिफ्ट देने की बात कही। पहले तो उसने उसकी बात नहीं मानी, लेकिन काफी देर तक कोई साधन न मिलने के कारण उसने उसकी मोटरसाइकिल पर लिफ्ट ले ली।
इस दौरान आरोपी ने अपनी बातों से उसे विश्वास में ले लिया और उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई दी, जिसके थोड़ी देर बाद वह बेहोश हो गई।
सुनसान जगह छोड़कर भाग गए
विवाहिता ने बताया कि जब उसे होश आया तो उसने खुद को गांव मैहल्लावाली में एक सुनसान जगह पर पाया। इस दौरान रोहित ने दो अन्य साथियों के साथ वहीं मौजूद था।
महिला ने आरोप लगाया कि रोहित और उसके साथियों ने उससे बारी-बारी दुष्कर्म किया। इसके बाद वह फिर बेहोश हो गई। जब होश आया तब तक रोहित और उसके साथी वहां से फरार हो चुके थे।
विवाहिता ने बताया कि वह किसी तरह घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया।
थाना सदर जगाधरी पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी रोहित को नामजद कर दो अन्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।