फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fugitive accused shot his daughter in Garhshankar, wife Injured

गढ़शंकरः भगोड़े आरोपी ने पत्नी और बेटी को मारी गोली, बेटी की हुई मौत

Fri, 22 Mar 2019 08:43 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़शंकर (होशियारपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़शंकर (होशियारपुर) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 22 Mar 2019 08:43 PM IST
विज्ञापन
Fugitive accused shot his daughter in Garhshankar, wife Injured
लड़की प्रिया और महिला रजनी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

होशियारपुर के गांव देनोवाल खुर्द (बस्ती सैसियां ) में अदालत से भगोड़ा करार दिए गए एक व्यक्ति ने गुरुवार शाम अपनी पत्नी व बेटी को गोली मार दी। इससे पंद्रह वर्षीय बेटी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घायल महिला के भतीजे के बयान पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी मेजर सिंह (38) आठ माह पहले अदालत में पेशी के दौरान भाग निकला था। गुरुवार शाम साढ़े सात बजे वह बाइक पर घर आया। इस दौरान वह पत्नी रजनी से झगड़ने लगा। रजनी गली की ओर शोर मचाते हुए भागी तो मेजर सिंह ने उसे गोली मार दी। यह देखकर बेटी प्रिया चिल्लाने लगी तो उसने उसे भी गोली मार दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन


इस दौरान मेजर सिंह का भतीजा बलविंदर सिंह वहां आया। उसे देख मेजर की सबसे छोटी बेटी सहमी सी रोती हुई घर से निकली और सारी बात बताईं। रजनी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मेजर पर नशीले पदार्थों के पांच और दुष्कर्म का एक मामला दर्ज है। गढ़शंकर थाने में दर्ज एक मामले में जून, 2018 को पुलिस मेजर को अदालत में पेश करने के लिए लेकर गई थी। वहां से वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। इस पर अदालत ने उसे भगोड़ा करार दिया था। एसएचओ गगनदीप सिंह घुम्मन ने बताया घायल महिला के भतीजे के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed