{"_id":"571e6aeb4f1c1b350da91600","slug":"froud-usa-visa-fake-inspector-swindle-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्पेक्टर बन वीजा दिलवाने के नाम पर की डेढ़ लाख की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंस्पेक्टर बन वीजा दिलवाने के नाम पर की डेढ़ लाख की ठगी
ब्यूरो, अमर उजाला/ चंडीगढ़
Updated Tue, 26 Apr 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
आरोपी काबू
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूटी पुलिस में स्पोर्ट्स कोटे से खुद को इंस्पेक्टर बताकर आरोपी ने एक दुकानदार को आसानी से अमेरिका का वीजा दिलवाने के नाम पर डेढ़ लाख की ठगी कर ली। इस वारदात में आरोपी का एक नकली गार्ड भी शामिल था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी को काबू कर लिया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार, सेक्टर-29 में दुकान चलाने वाले मोहाली निवासी गुरनाम सिंह ने पुलिस को दी है। पीड़ित ने बताया कि उनकी दुकान पर काफी समय से कुलदीप सिंह धारीवाल नाम का व्यक्ति आता था। उनसे खुद को चंडीगढ़ पुलिस में स्पोर्ट्स कोटे से भर्ती इंस्पेक्टर बताया था। आरोपी ने बताया था कि जल्द ही डीएसपी प्रमोट होने वाला है। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी अपने दोस्त मनिंदर को गार्ड बनाकर लाता था।
पीड़ित गुरनाम सिंह का कहना है कि आरोपी धारीवाल ने उन्हें बताया था कि उसका गार्ड मनिंदर अमेरिका जाने के लिए दस वर्षों का वीजा बनवाता है। उन्हें झांसे में फंसाकर दोनों ने कुछ नकली दस्तावेज तैयार करवाए और उसे दिखाकर एडवांस के तौर पर चेक से डेढ़ लाख रुपये ले लिए। तय समय निकलने के बाद पीड़ित ने सेक्टर-38 निवासी कुलदीप धारीवाल और मनिंदर से संपर्क करने का प्रयास किया। लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
इसके बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने छापामारी कर आरोपी नकली गार्ड मनिंदर को काबू कर लिया। जबकि, उसकी निशानदेही पर नकली इंस्पेक्टर को गिरफ्तार करने लिए छापामारी की जा रही है।