{"_id":"099342cd24597e680cc7d475ebf12120","slug":"friends-killed-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को ट्रेन में बैठाकर लौट रहा था पति, हादसे में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी को ट्रेन में बैठाकर लौट रहा था पति, हादसे में मौत
अमर उजाला मोहाली
Updated Fri, 27 Dec 2013 01:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पत्नी को ट्रेन में बैठाकर लौट रहे दो दोस्तों की गाड़ी जीरकपुर में फ्लाईओवर के डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद गाड़ी पलटकर दूसरी तरफ जा गिरी।
हादसा बुधवार रात करीब 12 बजे हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में एक पंचकूला निवासी, जबकि दूसरा रेवाड़ी हरियाणा का रहनेवाला था।
जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 12 बजे पंचकूला सेक्टर-12ए निवासी मनोज (22) पत्नी शालू को ट्रेन में बैठाकर रिवाड़ी हरियाणा निवासी हिमांशु (39) के साथ जीरकपुर की ओर आ रहा था। इस दौरान पंचकूला-जीरकपुर फ्लाईओवर पर चढ़ते समय उनकी गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई।
विज्ञापन
हादसा इतना जबरदस्त था कि गाड़ी टकराने के बाद पलटकर फ्लाईओवर के दूसरी तरफ जा गिरी। इससे दोनों गाड़ी में ही फंस गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को गाड़ी से बाहर निकाला। पुलिस ने हिमांशु को अलकैमिष्ट अस्पताल और मनोज को सेक्टर-32 के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है।
बताया जा रहा है कि मनोज के तीन साल का बेटा है, जबकि हिमांशु के दो बेटियां हैं। हिमांशु त्यागी की बद्दी (हिमाचल प्रदेश) में दवाओं का कारोबार था, जबकि मनोज यहां डॉक्टर रेडिस नाम की लैब में काम करता था।
चोर उड़ा ले गए कीमती सामान
एक्सीडेंट के बाद जहां क्षतिग्रस्त कार से चोरों ने मौका पाते ही सामान चोरी कर लिया। इस दौरान मनोज का कीमती मोबाइल फोन नहीं मिला, जबकि हिमांशु का पर्स गायब था। यही नहीं चोरी की बैटरी तक पार कर ले गए।
हादसे में किशोर की मौत
जीरकपुर अंबाला रोड पर स्थित सब्जी मंडी के सामने गलत दिशा से आ रही अज्ञात कार ने एक किशोर को टक्कर मार दी। हादसे में सूखना कालोनी के 9 साल के विजय कुमार को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई।