फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fraud with boy by saying to change 2000 rupee note and robbed thousand of rupee at mohali

2000 के नोट बदलने के बहाने किडनेप किया युवक, छीन ले गए हजारों रुपये

Thu, 09 Feb 2017 02:52 PM IST
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब) Updated Thu, 09 Feb 2017 02:52 PM IST
विज्ञापन
fraud with boy by saying to change 2000 rupee note and robbed thousand of rupee at mohali
मोहाली में व्यक्ति से धोखे से लूट ले गए हजारों रुपये
2000 रुपये के नोट बदलने के बहाने तीन युवकों ने एक युवक को किडनेप किया और पैसे छीनकर सड़क पर फैंककर फरार हो गए। घटना मोहाली की है।
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे के करीब हुई इस घटना में पीड़ित युवक को काफी चोटें लगी, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं थाना फेज 1 इंचार्ज हरमन चीमा ने बताया कि लूट का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी है, जल्दी ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

पीड़ित युवक से मिलने के लिए मोहाली डीएसपी भी हॉस्पिटल पहुंचे और मामले की सारी जानकारी ली। पीड़ित युवक बैंक में पैसे जमा कराने गया था, लेकिन कुछ लोगों ने उसे गुमराह कर लूट लिया।
विज्ञापन

इस तरह से अंजाम दी गई वारदात

fraud with boy by saying to change 2000 rupee note and robbed thousand of rupee at mohali
मोहाली में व्यक्ति से धोखे से लूट ले गए हजारों रुपये
पुलिस को दी शिकायत में युवक अर्जुन ने बताया कि वह इलाहाबाद का रहने वाला है और मोहाली में पंजाब बेकरी में काम करता है।  वीरवार की सुबह वह बैंक में 40 हजार रुपए जमा कराने गया था। दुकान के पास ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का बैंक है, जहां वह 40 हजार रुपए जमा कराने गया था। जैसे ही वह बैंक पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद 2 लड़कों ने उससे कहा कि कितने पैसे जमा कराने आए हो।

उसने कहा 40 हजार तो वह बोले कि 40 नहीं 25 हजार रुपए ही जमा होंगे। यह सुनकर कुछ युवक आए और वे उसे बैंक शाखा से बाहर ले गए। युवकों ने कहा कि वे उसके पैसे जमा करा देंगे। इसके बाद जब उसने कहा कि नहीं मैं खुद करा दूंगा तो वह उसे बैंक के बाहर ही पीटने लगे। इसके बाद एक कार आई और उन्होंने उसे उसमें किडनेप करके भागने लगे।

अर्जुन ने बताया कि, कार में तीन लड़के थे। एक गाड़ी चला रहा था और दो उसे पीट रहे थे। जैसे-तैसे उसने कार से छलांग लगा दी और वह मोहाली के ओल्ड वेरियर के पास कूद गय, लेकिन युवकों ने उससे 40 हजार रुपए छीन लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed