{"_id":"56e4173d4f1c1bc55b8b4568","slug":"fraud-patiala-fraud-foreign-fraud-couple-fraud-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला में विदेश भेजने का झांसा देकर 19 लाख ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पटियाला में विदेश भेजने का झांसा देकर 19 लाख ठगे
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला।
Updated Sat, 12 Mar 2016 06:49 PM IST
विज्ञापन
फर्जी कॉल
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश भेजने का झांसा देकर दंपति समेत तीन लोगों की ओर से लाखों की ठगी करने का मामले सामने आए हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों खिलाफ धोखाधड़ी व ह्यूमन ट्रैफेकिंग का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर हैं।
पहले केस में कारज सिंह निवासी बलराहा ने घग्गा पुलिस को बयान दिया है कि उसने अपने लड़के अमृतपाल सिंह को विदेश भिजवाने के लिए पटियाला के भादसों रोड स्थित सिद्धू कालोनी की नवदीप कौर को पैसे दिए थे। इसी तरह से एक अन्य व्यक्ति सुखजीत सिंह ने भी अपने लड़के मनप्रीत सिंह को विदेश भिजवाने का सौदा नवदीप कौर के साथ किया था।
दोनों व्यक्तियों से नवदीप कौर ने 17 लाख 48 हजार रुपये लिए थे। बाद में आरोपी नवदीप कौर ने न तो लड़कों को विदेश भेजा और न ही उनके पैसे वापस किए। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए नवदीप कौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
एक अन्य केस में राजेश कुमार निवासी दशमेश नगर पटियाला ने सदर समाना पुलिस के पास बयान दिया है कि उसका भाई विदेश जाना चाहता था। वह लोग माडल टाउन लुधियाना के रहने वाले अनिल कुमार व उसकी पत्नी ममता रानी के संपर्क में आए।
उन्होंने उसके भाई को एक लाख 50 हजार रुपये में विदेश भिजवाने का झांसा दिया। सौदे की तय राशि आरोपियों को दे दी। लेकिन फिर भी दंपति ने उसके भाई को विदेश नहीं भिजवाया और न ही उनके पैसे वापस किए। पुलिस ने इस केस में दंपति के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।