फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fraud case filed against mountaineer Rohtash Khileri and his brother in Jaipur

Hisar News: पर्वतारोही रोहताश खिलेरी और भाई के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज, जानें- क्या है पूरा मामला

Thu, 19 Jan 2023 11:47 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 19 Jan 2023 11:47 PM IST
सार

मार्च 2022 में जयपुर पुलिस को शिकायत दी गई थी। अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना देने के बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद अदालत में इस्तगासा दायर किया। 17 जनवरी को अदालत के आदेश पर बजाज नगर थाना पुलिस ने रोहताश और विकास के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और षड्यंत्र रचने का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Fraud case filed against mountaineer Rohtash Khileri and his brother in Jaipur
पर्वतारोही रोहताश खिलेरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पर्वतारोही रोहताश खिलेरी और उनके भाई विकास के खिलाफ जयपुर में धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और षड्यंत्र रचने का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने अदालत के आदेश पर केस दर्ज किया है। इस संबंध में जयपुर के सूरजपुरा के रहने वाले अशोक कुमार ने अदालत में इस्तगासा दायर किया था। मामला जयपुर के बजाज नगर थाने में दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में प्रवेश दिलवाने के नाम पर की धोखाधड़ी
जयपुर के सूरजपुरा निवासी अशोक कुमार ने अदालत में दायर इस्तगासे में बताया कि चार साल से जाट हॉस्टल में रह रहा हूं। 2019 में वर्धमान विश्वविद्यालय में पर्वतारोही रोहताश खिलेरी से मुलाकात हुई थी। उस दौरान रोहताश खिलेरी ने बताया था कि मुझे काफी लोग जानते हैं। बेसिक माउंटेन कोर्स संस्थान निमस, अरुणाचल प्रदेश में प्रवेश दिलवा दूंगा। 
विज्ञापन


प्रवेश दिलवाने के नाम पर रोहताश ने 9 दिसंबर 2020 को 10 हजार रुपये ले लिए और उसने कहने पर उसके भाई विकास खिलेरी के खाते में रुपये डलवा दिए। 12 दिसंबर 2020 को रोहताश ने मेरे व्हाट्सएप नंबर पर एडमिशन डिटेल और लिंक डाला। इसके बाद एडमिशन फीस देने की बात कही। उनके कहे अनुसार 8500 रुपये एडमिशन फीस दे दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


19 सितंबर 2021 को प्रवेश बैच शुरू होने की बात कही। मैंने अपने स्तर पर अरुणाचल प्रदेश में शिक्षण संस्थान के प्रिंसिपल से बात की तो उन्होंने बताया कि यहां पर तुम्हारा कोई एडमिशन नहीं हुआ है। 27 सितंबर को रोहताश खिलेरी के घर गया। वहां पर उनके परिजन गए तो उनसे इस बारे में बात की तो उन्होंने कहा कि वे इस बारे में कुछ नहीं कह सकते। इसके बाद 7 नवंबर 2021 को दोबारा से उसके घर गया तो रोहताश ने कहा कि दिसंबर माह में रुपये वापस कर दूंगा लेकिन उसने रुपये वापस नहीं किए।

मार्च 2022 में जयपुर पुलिस को शिकायत दी। अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना देने के बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद अदालत में इस्तगासा दायर किया। 17 जनवरी को अदालत के आदेश पर बजाज नगर थाना पुलिस ने रोहताश और विकास के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और षड्यंत्र रचने का केस दर्ज किया है।
 

शिकायत के आधार पर रोहताश खिलेरी और उसके भाई विकास के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और षडयंत्र रचने का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। - विजय कुमार, थाना प्रभारी, जयपुर।



 

अशोक से मिलने के लिए जयपुर गया था। उसको फोन किया था लेकिन वह मिलने नहीं आया। अशोक से हिसाब-किताब बाकी है। उसने कहा था इस बारे में बैठकर बातचीत करेंगे। - रोहताश खिलेरी, पर्वतारोही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed