फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four youths gangrape with mother of two children

पति को बेहोश कर घर से दो बच्चों की मां को उठाया, नदी किनारे चार युवकों ने किया गैंगरेप

Thu, 12 Jul 2018 09:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुल्लापुर दाखा (लुधियाना)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुल्लापुर दाखा (लुधियाना) Updated Thu, 12 Jul 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
Four youths gangrape with mother of two children
demo pic
दो बच्चों की मां के साथ कुछ युवकों ने हैवानियत का गंदा खेल खेला है। पति और पत्नी दोनों को नशीले पदार्थ से बेहोश करने के बाद घटना को अंजाम दिया गया। मामला पंजाब के लुधियाना का है। यहां के माडल टाऊन के अधीन आने वाले गांव तलवंडी नौ आबाद में दो बच्चों की मां को घर में बेहोश कर चार युवकों द्वारा खेत में ले जाकर दुराचार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत के बाद चार युवकों पर मामला दर्ज कर लिया है।  
विज्ञापन


पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि आठ जुलाई की रात को वह अपने परिवार के साथ घर सो रही थी। उसका पति अलग कमरे में सोया था, जबकि वह बच्ची के साथ अलग कमरे में सोई हुई थी। गर्मी होने के कारण दरवाजा खुला हुआ था। रात करीब एक बजे बाल पकड़कर किसी ने खींचा तो उसकी आंख खुल गई। आंख खुलते ही गांव भूंदड़ी के हैरी ने उसका मुंह दबाकर उसे नशीली चीज सुंघा दी। जिससे वह बेबस हो गई। उसके साथ गुरदेव सिंह उर्फ गब्बर व एक अन्य युवक था।
विज्ञापन


आरोपियों ने उसके पति को भी नशीली चीज सुंघा दी और वह बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपियों ने घर में पड़े दो फोन उठा लिए। आरोपी हैरी उसे घर के मेन गेट के पास ले आया। जहां राजू उर्फ राज सिंह पहले से ही खड़ा था। जिसके बाद वह बेहोश हो गई। आरोपी उसे बाइक पर ही सतलुज दरिया के पास एक खेतों में ले गए। जहां चारों ने उसके साथ बारी-बारी दुराचार किया। आरोपियों ने उसे बुरी तरह पीटा और सुबह चार बजे उसे घर के पास फेंककर फरार हो गए। वह घर गई तो पति बेहोश ही था उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण कर दुराचार करने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed