फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four workers injured in huge explosion at factory in Jalandhar

फैक्ट्री में हुआ जोरदार ब्लास्ट, छत के उड़ गए परखच्चे...चार मजूदर भी झुलसे

Fri, 14 Dec 2018 12:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर ( पंजाब) Updated Fri, 14 Dec 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
Four workers injured in huge explosion at factory in Jalandhar
धमाके में क्षतिग्रस्त फैक्ट्री का हिस्सा

पंजाब के जालंधर में एक फैक्ट्री में जोरदार धमाके बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। धमाका इतना जोरदार था कि फैक्ट्री की छत भी उड़ गई। फैक्ट्री में काम कर रहे चार मजदूर भी इसके चपेट में आकर झुलस गए। सभी घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया। घटना जालंधर के गदईपुर की है।

विज्ञापन


 घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉयर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार गदईपुर के स्वर्ण पार्क इलाके में नहर पुल के पास यूनाइटेड कास्टिंग नाम से एक फैक्ट्री है। इस फैक्ट्री में बनी भट्टी के साथ लगा सिलेंडर दोपहर करीब 12.30 बजे अचानक फट गया। इससे फैक्ट्री में काम करने वाले करीब चार मजदूर झुलस गए। 

विज्ञापन

Four workers injured in huge explosion at factory in Jalandhar
घटनास्थल पर जमा भीड़

उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फैक्ट्री में हुए अचानक ब्लास्ट से हड़कंप मच गया और वहां पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। फैक्ट्री में ब्लास्ट कैसे हुआ। इन कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है।

 फायर ब्रिगेड के एसएफओ राजिंदर शर्मा ने कहा कि ब्लास्ट की सूचना मिलते ही टीम को वहां भेज दिया गया था। हादसे में कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन कई मजदूर झुलस गए थे। मकसूदां थाना के प्रभारी ने कहा कि हादसे में चार मजदूर घायल हुए हैं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मजदूरों के बयान लेने के बाद बनती अगली कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed