{"_id":"5ef391198ebc3e42f0553ffa","slug":"four-person-of-a-family-injured-in-land-dispute-clash","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली: जमीन विवाद में चली तलवारें, एक ही परिवार के चार लोग गंभीर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मोहाली: जमीन विवाद में चली तलवारें, एक ही परिवार के चार लोग गंभीर घायल
Wed, 24 Jun 2020 11:18 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 24 Jun 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लांडरां से सटे गांव भरतपुर में जमीन विवाद में तलवारें चलने से एक ही परिवार के चार लोग गंभीर घायल हो गए। परिवार वालों का आरोप है कि संबंधित थाना पुलिस ने उनकी शिकायत पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। जबकि उन पर एक और अन्य आरोप में केस दर्ज कर दिया है। जिसमें लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
घायल रजिंदर सिंह के परिवार का आरोप है कि गांव में उनकी पुश्तैनी जमीन है और इस जमीन का बंटवारा हो चुका है। गत रविवार शाम करीब 5 बजे उनके रिश्तेदार के बेटे ने उनकी जमीन की बट गिरा दी तो उनमें झगड़ा हो गया। उस समय गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर झगड़ा खत्म करवा दिया। लेकिन रात को उनके रिश्तेदार के बेटे ने अपने 10-12 साथियों को साथ लेकर उन पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं आरोपियों के परिवार का एक व्यक्ति फेज-6 अस्पताल में जाकर दाखिल हो गया। जबकि जिस दौरान यह हमला हुआ उसमें वह शामिल ही नहीं था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- पाक युवती बोली- मोदी जी! बॉर्डर खोल दीजिए, शादी करनी है मुझे, लोग अब ताने मारने लगे हैं
विज्ञापन
रजिंदर सिंह का आरोप है कि इस हमले में उसका भाई भूपिंदर सिंह और उनके घर आए बहनोई हरजीत सिंह और सुखचैन सिंह भी बुरी तरह घायल हुए हैं। लेकिन पुलिस उनकी इस शिकायत पर कार्रवाई नहीं कर रही और जिस दामाद से मारपीट की बात कहकर पुलिस ने उनके खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया है वह दामाद तो अस्पताल में भर्ती ही नहीं हुआ। जबकि सोहाना थाने के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।