फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   four people including two girls killed in road accident at kapurthala of punjab

कपूरथलाः टैंकर ने 3 लोगों को कुचला, मरने वालों में दो युवतियां भी

Mon, 27 Feb 2017 06:56 PM IST
महेश कुमार/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
महेश कुमार/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब) Updated Mon, 27 Feb 2017 06:56 PM IST
विज्ञापन
four people including two girls killed in road accident at kapurthala of punjab
कपूर​थला में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत
पंजाब के कपूरथला से बड़ी खबर है। यहां दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो युवतियां भी शामिल हैं। हादसा रेल कोच फैकट्री के पास हुआ। हादसे का कारण तेज रफ्तार बताई जा रही है।
विज्ञापन


दूध वाले टैंकर ने एक एक्टिवा सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। उन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। वहीं हादसे के बाद टैंकर ड्राइवर फरार हो गया।
विज्ञापन

इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टूडेंट थे तीन मरने वाले

four people including two girls killed in road accident at kapurthala of punjab
कपूर​थला में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत
प्राथमिक जांच में पता चला है कि एक्टिवा सवार दोनों युवतियां और युवक आनंद कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के स्टूडेंट थे। इनकी पहचान सुल्तानपुर निवासी पिंदर, उसकी बहन रमनदीप कौर और निम्रता के रूप में हुई है। घायलों की पहचान सुरजीत सिंह और मनजीत के रूप में हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, सवेरे तीनों नौजवान कॉलेज जाने के लिए निकले थे कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने टक्कर मार दी। उसके बाद टैंकर का संतुलन बिगड़ गया और उसने एक और एक्टिवा को टक्कर मार दी। इस पर सवार दो युवक गंभीर घायल हो गए। उनका जालंधर में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed