फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Six killed in separate road accidents in Amritsar

Amritsar News: अलग-अलग सड़क हादसों में छह की मौत, दो मामलों में चालक गिरफ्तार

Sun, 15 Jan 2023 07:36 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 15 Jan 2023 07:36 PM IST
सार

जंडियाला पुलिस ने तरसिक्का थानाक्षेत्र के गांव निवासी सुखचैन सिंह की शिकायत पर डडुआना के अमनदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज करवाया। उन्होंने बताया कि आरोपी कार चालक ने उनके बेटे जोबन सिंह की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। जिससे उनके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Six killed in separate road accidents in Amritsar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमृतसर देहात में 24 घंटे अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिए हैं। दो मामलों में तो पुलिस ने आरोपी चालकों की पहचान कर ली जबकि दो केसों में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई की है। हकीमां गेट थानाक्षेत्र झब्बाल रोड के संजीव अरोड़ा ने बताया कि 13 जनवरी को वह अपने जीजा आशू बब्बर निवासी मनीमाजरा के साथ सवारी लेकर पठानकोट गया था। 

विज्ञापन


सवारी छोड़ने के बाद वह वापस अमृतसर आ रहे थे। रात करीब 11:40 बजे पुल तलवंडी घुम्मन से आगे उसके जीजा ने गाड़ी रोकी और लघुशंका के लिए गया। इस दौरान बटाला की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने जीजा को टक्कर मार दी। इलाज के दौरान उसके जीजा ने गुरु नानक देव अस्पताल में दम तोड़ दिया। चालक की पहचान कोटली सूरत मल्लियां निवासी सर्वण सिंह के रूप में हुई है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


वहीं हरदीप सिंह की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हरदीप ने बताया कि कार चालक ने उसके भाई कुलदीप सिंह को टक्कर मार दी। जिससे उसके भाई की मौत हो गई। अजनाला के रमनजीत सिंह ने बताया कि 14 जनवरी की सायं 7:40 बजे वह गांव सराए की तरफ सैर कर रहा था। इस दौरान उसने स्ट्रीट लाइट में देखा कि सामने से एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर पैदल चल रहे बुजुर्ग में टक्कर मार दी और चालक कार समेत भाग गया। बुजुर्ग की अजनाला के सिविल अस्पताल में मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में बाइक सवार तीन की मौत
अमृतसर में मेहता रोड पर स्थित कस्बा अड्डा डडुआना में तीन तेज रफ्तार कार की टक्कर में मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई। घटना शुक्रवार रात की है। जब यह युवक अपनी भुआ को लोहड़ी पर्व का सामान देने के बाद वापस घर की तरफ लौट रहे थे। इस दौरान जब वह वापसी पर डडुआना अड्डे के निकट लकड़ के आरे के सामने पहुंचे तो एक तेज रफ्तार महिंदरा कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जांच अधिकारी एएसआइ संदीप सिंह ने बताया कि कार चालक डडुआना गांव निवासी अमनदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।


मृतकों की पहचान जोबनजीत सिंह (24) पुत्र सुखचैन सिंह निवासी मालोवाल, गुरप्रीत सिंह (23) पुत्र बलविंदर सिंह तथा संदीप सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह के रूप में हुई है। जोबनजीत की तो घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से जख्मी गुरप्रीत सिंह और संदीप सिंह को अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां दोनों ने दम तोड़ दिया। तरसिक्का थानाक्षेत्र के गांव निवासी सुखचैन सिंह की शिकायत पर डडुआना के अमनदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज करवाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed