फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   four boys robbed car and thousand of money from boy at bathinda of punjab

युवक को बीच सड़क घेर लिया और छीन कर ले गए कार, साथ में हजारों रुपये भी

Tue, 14 Feb 2017 05:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Tue, 14 Feb 2017 05:56 PM IST
विज्ञापन
four boys robbed car and thousand of money from boy at bathinda of punjab
लूट ले गए कार
चार युवकों ने एक युवक को बीच सड़क घेर लिया और धमकाते हुए कार छीन कर फरार हो गए। युवकों ने उससे 50 हजार की नगदी भी लूट ली। बठिंडा-मानसा नेशनल हाईवे पर लुटेरा गैंग के चार सदस्य एक व्यक्ति की स्विफ्ट कार और पचास हजार नगदी छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन


वारदात के बाद पीड़ित ने थाना कोटफत्ता पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मानसा कलां निवासी गुरमीत सिंह ने बताया कि सोमवार रात को जब वह अपने गांव की तरफ वापस जा रहा था तो गांव कोटशमीर के पास चार युवकों ने उसे घेरकर गाड़ी रुकवा ली। वे उसे जान से मारने की धमकियां देते उसकी गाड़ी और पचास हजार रुपये छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन


थाना कोटफत्ता पुलिस के एएसआई गुरपाल सिंह ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसआई का कहना है कि पुलिस गाड़ी को ट्रेस करने में लगी हुई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों की सेखों ग्रुप से संबंधित होने की आशंका
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि उक्त आरोपियों का संबंध शेरा खुब्बन गैंग से हो सकता है। इसको नाभा जेल ब्रेक कांड का मुख्य आरोपी गुरप्रीत सिंह सेखों गैंगस्टर विक्की गौंडर से मिलकर ऑपरेट कर रहा है।


नाभा जेल से फरार गैंगस्टर विक्की गौंडर की ओर से उक्त वारदात को अंजाम दिया जा सकता है। क्योंकि जिस दिन एसटीएफ ने मोगा से गुरप्रीत सिंह सेखों को उसके साथियों समेत गिरफ्तार किया था, उससे कुछ समय पहले ही गैंगस्टर विक्की गौंडर अपने तीन अन्य साथियों समेत वहां से निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed