फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four accused arrested for kidnapping a car dealer of Ludhiana

Jalandhar News: लुधियाना के कार डीलर को अगवा करने वाले चार आरोपी काबू, मांगी थी 9.50 लाख रुपये की फिरौती

Fri, 17 Jun 2022 07:50 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 17 Jun 2022 07:50 PM IST
सार

लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस द्वारा साझा इनपुट पर तेजी से कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ- 2 की एक टीम को तुरंत मधुबन कॉलोनी भेजा गया, जहां अपहरणकर्ता पीड़ित के साथ छिपे थे। डीसीपी ने बताया कि टीम ने इस घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पीड़ित को छुड़ा लिया।

विज्ञापन
Four accused arrested for kidnapping a car dealer of Ludhiana
आरोपियों की जानकारी देते डीसीपी जसकिरणजीत सिंह तेजा और अन्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने गुरुवार शाम लुधियाना के हैबोवाल इलाके से एक कार डीलर कुलविंदर सिंह को अगवा करने के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो पीड़ित परिवार से 9.5 लाख रुपये की फिरौती मांग रहे थे। आरोपियों की पहचान कैलाश नगर निवासी मंजीत सिंह (42), सुभाष नगर निवासी चमकौर सिंह (29), भौरा कॉलोनी लुधियाना के भजन सिंह और मधुबन कॉलोनी जालंधर निवासी राहुल (21) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


हकीकत नगर, लुधियाना के पीड़ित कार डीलर कुलविंदर सिंह (30) को भी सीआईए स्टाफ -2 जालंधर की पुलिस पार्टी ने सुरक्षित बचा लिया है। खुलासा करते हुए डीसीपी जसकिरणजीत सिंह तेजा ने बताया कि कुलविंदर सिंह का कार सवार अज्ञात व्यक्तियों ने गुरुवार शाम को उनकी वर्कशॉप से बंदूक दिखाकर अपहरण कर लिया था। 
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने पीड़ित की पत्नी अमनप्रीत कौर से 9.5 लाख रुपये की फिरौती मांगी। उन्होंने बताया कि अमनप्रीत कौर की शिकायत पर हैबोवाल थाने में आईपीसी की धारा 365, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया था। लुधियाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी और शहर में आरोपियों की आवाजाही के बारे में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को तुरंत सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस द्वारा साझा इनपुट पर तेजी से कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ- 2 की एक टीम को तुरंत मधुबन कॉलोनी भेजा गया, जहां अपहरणकर्ता पीड़ित के साथ छिपे थे। डीसीपी ने बताया कि टीम ने इस घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पीड़ित को छुड़ा लिया। उन्होंने कहा कि लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस की एक पार्टी आरोपी और पीड़ित को लुधियाना शहर ले गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed