{"_id":"589898114f1c1bc1553787b3","slug":"formar-akali-sarpanch-killed-dalit-leader-at-taran-taran-of-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अकाली सरपंच ने दलित नेता को गोलियों से भूना, भाई की हालत नाजुक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अकाली सरपंच ने दलित नेता को गोलियों से भूना, भाई की हालत नाजुक
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(पंजाब)
Updated Tue, 07 Feb 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
पंजाब में अकाली सरपंच ने मार डाला दलित नेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान के बाद भी रंजिश जारी। दलित नेता को पूर्व अकाली सरपंच ने सरेआम गोलियों से छलनी कर दिया। इसके पीछे पुरानी रंजिश का पता चला है। वारदात पंजाब के तरनतारन में अंजाम दी गई। जिले के गांव पलासौर में सोमवार को शिरोमणि अकाली दल के पूर्व सरपंच गुरप्रीत सिंह बब्बू ने साथियों से मिलकर शिअद के ही दलित नेता सुरजीत सिंह की गोलियां मारकर हत्या कर दी।
आरोपियों ने सुरजीत के छोटे भाई जसवंत सिंह बाऊ पर भी हमला किया। इसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गुरु नानक देव सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तरनतारन में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। सुरजीत सिंह के साथ गुरप्रीत सिंह बब्बू का पुराना विवाद चला आ रहा था।
गांव पलासौर में रविवार को शिअद प्रत्याशी हरमीत सिंह संधू के पक्ष में चुनावी बैठक हुई थी। इस बैठक में पूर्व सरपंच गुरप्रीत सिंह बब्बू ने भी शमूलियत की। बैठक दौरान गुरप्रीत सिंह बब्बू की दलित नेता सुरजीत सिंह से कहासुनी हो गई। इस बीच बब्बू ने दलित नेताओं से गाली-गलौच किया। हाथापाई में बब्बू की पगड़ी उतर गई। बैठक का आयोजन सुरजीत सिंह की ओर से किया गया था।

छत पर चढ़कर शुरू कर दी फायरिंग
पंजाब में अकाली सरपंच ने मार डाला दलित नेता
पता चला है कि इसी रंजिश के चलते गुरप्रीत सिंह बब्बू अपने भाई पाल सिंह, पलविंदर सिंह सरली, बोनी, जस्सा सिंह, जोरावर सिंह, जजबीर सिंह और 15 व्यक्तियों सहित सुरजीत सिंह के मोहल्ले में हथियारों से लैस होकर पहुंचा और सुरजीत को ललकारा।
ललकारने के बाद गुरप्रीत सिंह ने सुरजीत सिंह के पड़ोसियों की छत पर चढ़कर फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस फायरिंग में सुरजीत सिंह को कई गोलियां लगी और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं सुरजीत का छोटा भाई जसवंत सिंह बाऊ गोलियों के छर्रे लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। हमला करने के बाद गुरप्रीत सिंह साथियों सहित फरार हो गया।
घटनास्थल पर पहुंचे आला अधिकारी
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसएसपी हरजीत सिंह अन्य अधिकारियों संग पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने सुरजीत सिंह के परिजनों के बयानों पर हत्या, जानलेवा हमला, असलहा एक्ट के तहत पूर्व सरपंच गुरप्रीत सिंह बब्बू और उसके सथियों खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।