फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Forest department team found dead body in forest in Ludhiana

Ludhiana News: कादिया के जंगल में मिला सड़ा-गला शव, कुत्ते नोचते मिले, पेड़ से लटकती मिली रस्सी

Sat, 31 Dec 2022 07:52 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 31 Dec 2022 07:52 PM IST
सार

शव करीब एक महीने पुराना लगता है। शव कंकाल में तब्दील हो चुका है। इस कारण व्यक्ति की पहचान करना मुश्किल है। इंस्पेक्टर जगदेव ने बताया कि शव के पास से एक रस्सी भी मिली है। मरने वाले ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या हुई, अभी जांच का विषय है।

विज्ञापन
Forest department team found dead body in forest in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

लुधियाना के लाडोवाल इलाके में स्थित गांव कादिया के जंगल से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव पूरी तरह से गल सड़ चुका है। शव का पता उस समय चला जब जंगलात विभाग की टीम गश्त कर रही थी। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना लाडोवाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


थाना लाडोवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर जगदेव सिंह ने बताया कि जंगलात विभाग की टीम शनिवार को कादिया जंगल में गश्त कर रही थी। इसी दौरान वहां काफी संख्या में कुत्ते दिखे। वह शव नोच रहे थे। पहले तो टीम ने सोचा कि कोई जानवर मरा पड़ा है लेकिन नजदीक जाकर देखा तो कंकाल पड़ा था। इंस्पेक्टर जगदेव सिंह ने बताया कि वहां पेड़ पर एक रस्सी भी लटकती मिली है। 
विज्ञापन


शव करीब एक महीने पुराना लगता है। शव कंकाल में तब्दील हो चुका है। इस कारण व्यक्ति की पहचान करना मुश्किल है। इंस्पेक्टर जगदेव ने बताया कि शव के पास से एक रस्सी भी मिली है। मरने वाले ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या हुई, अभी जांच का विषय है। शव को फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed