स्मगलर थी विदेशी महिला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान बॉर्डर पर मिली विदेशी महिला की मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखकर खुफिया एजेंसिंया अवाक रह गई। दरअसल जांबिया की महिला केल्था ट्वाला की मौत के मामले में शुक्रवार को बड़ा खुलासा हुआ है।
ट्वाला ड्रग्स तस्कर थी और पोस्टमार्टम के दौरान उसके पेट से साढ़े चार करोड़ के नशीले कैप्सूल मिले हैं। परिवार को सूचना दिए जाने के बावजूद उसका कोई परिजन या रिश्तेदार अमृतसर नहीं पहुंचा।
पिछले शुक्रवार की रात भारत-पाक सीमा पर जीरो लाइन क्षेत्र में घूमते समय केल्था ट्वाला पकड़ी गई थी। वह बार-बार बेहोश हो रही थी। लेकिन वह सुरक्षा कर्मियों को छूने से मना कर रही थी।
उसे इलाज के लिए जीएनडीयू में भर्ती कराया गया था लेकिन शनिवार को उसकी मौत हो गई। दस्तावेज मुहैया न कराने के चलते उसका पोस्टमार्टम नहीं हो पा रहा था।
पेट में 28 कैप्सूल ब्लास्ट, खुफिया एजेंसियों की नींद उड़ी
शुक्रवार सुबह जांबिया के एडिशनल हाई कमिश्नर अमृतसर पहुंचे। पूरे दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद देर शाम डॉ. गुरमनजीत सिंह मान के नेतृत्व में टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया।
फोरेंसिक विभाग के सूत्रों के अनुसार जांबियन महिला तस्कर थी। पोस्टर्माटम के दौरान उसके पेट से 50 नशीले कैप्सूल बरामद हुए, जिनकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत साढ़े चार करोड़ आंकी जा रही है। वह भारत में बिजनेस वीजा लगाकर घूमने आई थी। शनिवार सुबह दस बजे पुतलीघर के पास कब्रिस्तान में उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
सूत्रों ने बताया कि ट्वाला के शरीर में एक पैकेट में 50 कैप्सूल डाले गए थे। पैकेट में टैग लगाया गया था। इनमें से 28 कैप्सूल पेट में ब्लास्ट कर गए। डॉक्टरों का मानना है कि ट्वाला की मौत कैप्सूलों के फट जाने के कारण ही हुई।
जांबियन महिला भारत में बिजनेस वीजा लेकर घूमने आई थी। अब उसके पेट से नशीले कैप्सूल मिलने के बाद यह साफ हो गया है कि वह उनकी तस्करी करने आई थी। तस्करी के इस नए तरीके से देश की खुफिया एजेंसियों की नींद उड़ गई है।