{"_id":"56f830164f1c1bef5cf14dc0","slug":"for-revenge-from-father-took-porn-pictures-of-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता से बदला लेने के लिए बेटी की खींचीं अश्लील तस्वीरें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता से बदला लेने के लिए बेटी की खींचीं अश्लील तस्वीरें
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़,मोहाली
Updated Mon, 28 Mar 2016 04:09 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरड़ में16 साल की नाबालिग लड़की की आपत्तिजनक तस्वीरें खींचने का मामला सामने आया है। लड़की के पिता ने पुलिस को शिकायत दी है। लड़की आपत्तिजनक तस्वीरें खींचने के आरोप में पुलिस ने सौरव और आकाश को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित लड़की के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि सौरव नाम के लड़के ने उसकी बेटी को कुछ दिन पहले फोन कर एक स्थान पर बुलाया था। इसके बाद आरोपी सौरव ने लड़की के पिता को अपने मोबाइल फोन पर उसकी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें दिखाईं।
विज्ञापन
सौरव ने बताया कि यह तस्वीरें उसे किसी और लड़के ने भेजी हैं। इसके बाद जब शिकायतकर्ता ने अपनी बेटी से पूछा तो उसने बताया कि तीन दिन पहले एक लड़का और लड़की उसके घर आए थे।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों ने लड़की से बताया कि वह उसके पिता से बदला लेना चाहते हैं। इस बीच आरोपियों ने लड़की के हाथ पर नशे का इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। इस दौरान आरोपियों ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींच लीं।