{"_id":"5787f4094f1c1b217913de05","slug":"for-girlfriend-factory-payment-stripped-down-box-factory-ludhiana-crime-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका पर खर्च करने थे, बेटे के साथ मिल उड़ाए ढाई लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमिका पर खर्च करने थे, बेटे के साथ मिल उड़ाए ढाई लाख
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Fri, 15 Jul 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिब्बा फैक्टरी में पिछले कई सालों से पेमेंट कलेक्शन का काम करने वाले व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका पर खर्च करने के लिए उसी के बेटे के साथ मिलकर फैक्टरी की पेमेंट गायब कर दी। इसके बाद उसने कहा कि बाइक सवार युवकों ने उसे धक्का देकर पैसे छीन लिए हैं। आरोपी उस समय पकड़ा गया जब पुलिस ने बार बार उससे पूछताछ की तो वह अपने बयान बदलता रहा।
पुलिस ने आरोपी का झूठ पकड़ कर चौबीस घंटे में मामला हल करने का दावा किया है। पुलिस ने इस मामले में राकेश पुंज और उसका साथ देने वाले उसकी प्रेमिका के बेटे विकास कुमार उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.42 लाख रुपये भी बरामद कर लिए हैं। आरोपियों को वीरवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
शेरपुर चौकी इंचार्ज एएसाई धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें बुधवार शाम डिब्बा बनाने वाली फैक्टरी के मालिक हर्ष गुप्ता का फोन आया। उसका कहना था कि उसकी फैक्टरी की पेमेंट कलेक्शन करने वाले रमेश पुंज से बाइक सवारों ने 2.50 लाख रुपये लूट लिए हैं। एएसआई धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुंज से पुलिस ने पूछताछ शुरू की, मगर वह बार-बार अपने बयान बदल रहा था।
विज्ञापन
जब पुलिस ने थोड़ी सख्ती की, तो राकेश ने बताया कि उसका अपनी पत्नी से तलाक का केस चल रहा है। उसकी मुलाकात फैक्टरी में काम करने वाली महिला से हुई। महिला के साथ उसके संबंध बन गए। उसने महिला के 24 साल के बेटे विकास के साथ मिल कर एक साजिश रची कि वह कलेक्शन किए हुए पैसे उड़ा लेंगे और मालिक को लूट की झूठी कहानी सुना देंगे।