फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five year old girl murdered after misdeed in jhajjar of haryana

महिला के साथ जबरदस्ती करने में असफल आरोपी ने पांच साल की मासूम से की दरिंदगी, फिर मार डाला 

Mon, 21 Dec 2020 10:44 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 21 Dec 2020 10:44 AM IST
विज्ञापन
Five year old girl murdered after misdeed in jhajjar of haryana
बच्ची से दुष्कर्म। - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
हरियाणा के झज्जर में दिल दहला देनी वाली वारदात सामने आई है। एक युवक ने एक महिला को हवस का शिकार बनाना चाहा, महिला उससे बचकर भाग गई तो आरोपी ने उसकी पांच साल की बेटी के साथ दरिंदगी की और उसे मौत के घाट उतार दिया। 
विज्ञापन

 
झज्जर के एक मोहल्ले में बिहार का रहने वाला राजमिस्त्री किराए के मकान में रहता है। वह रात को घर में सो रहा था तो एक युवक ने उसे जगाया। युवक को चोट लगी हुई थी। जब राजमिस्त्री उसे घर छोड़ने के लिए गया तो आरोपी ने राज मिस्त्री को अपने घर में ही कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद वह राजमिस्त्री के घर आया और उसकी पत्नी के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। वह किसी तरह युवक के चंगुल से बचकर भाग गई।
विज्ञापन



उसके बाद युवक उसकी 5 वर्षीय मासूम मासूम बेटी को अपने घर उठा लाया। वहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे मौत के घाट उतार दिया। किसी तरह कमरे से बाहर निकल कर पिता ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  - नरसिंह, एसएचओ, सिटी, झज्जर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed