{"_id":"5d0eef438ebc3e460404203b","slug":"five-robbers-arrested-in-moga-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोगा में दाऊद इब्राहिम का गुर्गा आया पकड़ में, हथियार संग चार साथी भी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मोगा में दाऊद इब्राहिम का गुर्गा आया पकड़ में, हथियार संग चार साथी भी गिरफ्तार
Sun, 23 Jun 2019 08:47 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 23 Jun 2019 08:47 AM IST
विज्ञापन
आरोपियों को लेकर जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब के मोगा में दाऊद इब्राहिम के गुर्गे समेत पांच लुटेरे पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। सीआईए स्टाफ ने लूटपाट करने वाले गिरोह के पांच बदमाशों को आई-20 कार में अवैध असलाह और तेजधार हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक बदमाश फरार होने में सफल रहा।
विज्ञापन
पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ थाना मेहना में कई धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस का दावा है कि एक आरोपी के अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से संबंध हैं।
जांच अधिकारी एएसआई गुरबख्श सिंह के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर एक आई-20 कार से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान जहप्रीत सिंह, जोबनप्रीत सिंह, बलतेज सिंह निवासी हरीके, अमृतसर, हरप्रीत सिंह निवासी दानेवाल और राजिंदर कुमार सोनू निवासी तलण नवीं, जालंधर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
इनका साथी गब्बर सिंह निवासी जोगेवाला फरार होने में सफल हो गया। आरोपियों से 32 बोर पिस्तौल, दो कारतूस, तीन तलवारें, लोहे का एक खंडा और 80 हजार रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन
प्राथमिक जांच के दौरान पता चला है कि आरोपी जगप्रीत सिंह और जोबनप्रीत सिंह के खिलाफ पहले भी आधा दर्जन के करीब मामले दर्ज हैं। दोनों अदालत से भगोड़े करार दिए जा चुके है। वहीं आरोपी राजिंदर कुमार सोनू के खिलाफ 14 केस दर्ज है।
जांच अधिकारी एएसआई गुरबख्श सिंह ने बताया कि आरोपी राजिंदर सिंह सोनू ने कबूल किया है कि वह दाऊद इब्राहिम ग्रुप के लिए काम करता रहा है। आरोपियों को अदालत में पेश कर उनका दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
रिमांड के दौरान उनसे पूछताछ की जाएगी कि वह मोगा में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए आए थे और डी कंपनी के लिए राजिंदर सोनू क्या-क्या काम करता रहा है।