{"_id":"5aeeef524f1c1bed778b6ed9","slug":"five-people-try-to-burn-alive-in-hoshiarpur-girl-child-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"होशियारपुरः सो रहे 5 लोगों पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, मासूम की मौत...4 गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होशियारपुरः सो रहे 5 लोगों पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, मासूम की मौत...4 गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, टांडा उड़मुड़ (होशियारपुर)
Updated Sun, 06 May 2018 05:34 PM IST
विज्ञापन
fire incident
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दरिंदगी भरी वारदात सामने आई है, सो रहे पांच लोगों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई। इसमें एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना पंजाब के होशियारपुर की है। टांडा में रंजिश के चलते एक व्यक्ति ने पेट्रोल डालकर घर में सो रहे पड़ोसी परिवार को जिंदा जला दिया। आग से झुलसे गंभीर रूप से झुलसे 11 माह के मासूम की मौत हो गई। जबकि परिवार के चार सदस्य जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। इंसानियत को शर्मसार करने वाली इस घिनौनी वारदात से परिवार में डर का माहौल है।
वहीं हंसते खेलते परिवार की यह हालत जान कर हर कोई सकते में है। होशियारपुर के टांडा में रविवार को सुबह छह बजे संत बाबा ईशर सिंह कालोनी में उस समय चीख पुकार मच गई, जब एक परिवार के पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति जोगिंदर सिंह जिन्दा ने घर में सो रहे एक ही परिवार के पांच लोगों पर पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया। इस वारदात में 11 माह के मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात में जिंदा जले बच्चे की पहचान हरमनप्रीत सिंह पुत्र कुलदीप सिंह के रूप में हुई है।
जबकि परिवार के चार लोग 90 फीसदी तक झुलस चुके हैं। 90 फीसदी झुलसी गुरदेव कौर पत्नी लछमण सिंह, रजवंत कौर पत्नी कुलदीप सिंह, जसकरण सिंह पुत्र कुलदीप सिंह और परमिंदर कौर पुत्री कुलदीप सिंह को पुलिस की मदद से टांडा के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल होशियारपुर रेफर कर दिया। एसएसपी जे एलांचेलियन ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर दोपहर करीब 12 बजे जिन्दा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
गलत महिलाएं लाता था, इसलिए रोका था
आगजनी का शिकार हुए परिवार ने बताया के जिंदा अक्सर कालोनी में कथित तौर पर गलत महिलाएं लाकर अनैतिक काम करता था, जिसे वह रोकते थे। इसी रंजिश में उसने यह सब किया है।
अस्पताल में आरोपी
बताया जा रहा है कि वारदात के दौरान जब उसने पेट्रोल डालकर आग लगाई तो खुद भी चपेट में आ गया। उसे भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने जिंदा के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।