फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five Miscreant Arrested In Jalandhar

पंजाबः जालंधर में पांच बदमाश गिरफ्तार, गिरोह का सरगना प्रिंस बाबा भी दबोचा गया

Tue, 06 Aug 2019 12:10 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 06 Aug 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
Five Miscreant Arrested In Jalandhar
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने लूटपाट करने वाले गिरोह के सरगना प्रिंस बाबा समेत पांच बदमाशों को एक पिस्टल और एक दातर समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरोह के फरार आठ बदमाशों की तलाश में छापामारी कर रही है। डीसीपी गुरमीत सिंह ने सोमवार को प्रेस वार्ता में बताया कि गिरोह का सगरना जालंधर के मखदूमपुरा का रहने वाला परमजीत सिंह उर्फ प्रिंस बाबा है। 

विज्ञापन


पुलिस ने गुप्त सूचना पर विधीपुर रेलवे क्रासिंग के निकट नाकेबंदी कर गिरोह के बाकी चार बदमाश शहीद बाबू लाभ सिंह नगर निवासी अर्शप्रीत सिंह उर्फ बड़ा प्रीत, उसके भाई सुखप्रीत सिंह उर्फ प्रीत, गांव नागरा का नवकेतन उर्फ बब्बा और नंदनपुर का आशीष संधू को भी काबू कर लिया है। सभी जेन कार में थे, जो किसी वारदात की फिराक में थे।

विज्ञापन

डीसीपी गुरमीत सिंह और एसीपी हरसिमरत सिंह ने बताया कि गिरोह ने एक साल पहले कंपनी बाग चौक के पास स्थित आरसीएमपी शोरूम के मालिक से न्यू जवाहर नगर इलाके में लूट की थी। 10 दिन पहले दिलकुशा मार्केट स्थित रॉयल मेडिकल स्टोर के मालिक रमेश चंद्र को घायल कर उनकी एक्टिवा आदर्श नगर के पास लूटी थी। एक्टिवा में करीब दो लाख की नकदी थी। 

इसी गिरोह ने हाईवे से एक इनोवा गाड़ी को लूटा था, जिसका इस्तेमाल कर वारदात करने की कोशिश की थी। 10 जून को गिरोह के सदस्यों ने कोरियर कंपनी में लूटपाट की थी, जिसमें 2.80 लाख के अलावा दो मोबाइल व डीवीआर बाबा प्रिंस के गिरोह के सदस्य लूट ले गए थे।

इसी गिरोह ने 25 जून को माडल टाऊन से एक एक्टिवा लूटी थी, जिसका इस्तेमाल बाबा प्रिंस ने गैंगवार के लिए किया था और फायरिंग भी की थी। डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने इस गिरोह के 13 बदमाशों की पहचान की है। पुलिस इससे पहले दो को गिरफ्तार कर चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed