फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Firing outside restaurant in Beas of Punjab

Firing in Amritsar: ब्यास में रेस्तरां के बाहर फायरिंग, लोगों में दहशत, देहात क्षेत्र में 24 घंटे में गोली चलने की दूसरी घटना

Sun, 19 Jun 2022 06:01 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 19 Jun 2022 06:01 PM IST
सार

जानकारी के मुताबिक ब्यास थाना क्षेत्र में स्थित पजेरिया रेस्तरां में शनिवार की रात युवराज सिंह नामक युवक की जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। इस पार्टी में 12 से 15 युवक शामिल थे। पार्टी खत्म होने के बाद युवक रेस्तरां से बाहर निकलकर सड़क पर पहुंचे और वहां गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

विज्ञापन
Firing outside restaurant in Beas of Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमृतसर से करीब 42 किलोमीटर दूर ब्यास स्थित पजेरिया रेस्तरां के बाहर शनिवार की देर रात दो गुटों के बीच गोलियां चल गईं। घटना के समय मौजूद लोगों ने इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई, किसी के हताहत या जख्मी होने की सूचना नहीं है। मौके पर पहुंची ब्यास थाने की पुलिस ने रेस्तरां की सीसीटीवी फुटेज लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने पजेरिया रेस्तरां का रिकॉर्ड भी कब्जे में लेने के बाद करीब 12 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


अमृतसर देहात पुलिस क्षेत्र में बीते 24 घंटे में गोली चलने की यह दूसरी बड़ी घटना है। हालांकि शनिवार को ब्यास में हुई घटना में किसी के जख्मी होने की सूचना नहीं है, मगर इससे पहले शुक्रवार को ड्रीम सिटी में हुई फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई थी और दो युवक जख्मी हो गए थे। जानकारी के मुताबिक ब्यास थाना क्षेत्र में स्थित पजेरिया रेस्तरां में शनिवार की रात युवराज सिंह नामक युवक की जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। इस पार्टी में 12 से 15 युवक शामिल थे। पार्टी खत्म होने के बाद युवक रेस्तरां से बाहर निकलकर सड़क पर पहुंचे और वहां गोलियां चलानी शुरू कर दीं।
विज्ञापन

 
इससे वहां से निकल रहे लोगों में दहशत व्याप्त हो गई और राहगीरों ने इधर-उधर भागकर जान बचाई। लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। तब तक फायरिंग करने वाले फरार हो चुके थे। पुलिस ने रेस्तरां के मालिक और मौका-ए-वारदात पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए। इसके साथ ही पुलिस ने रेस्तरां के अंदर और बाहर के सीसीटीवी की फुटेज लेकर खंगाला। रेस्तरां के बाहर पुलिस ने सर्च के दौरान वहां से कारतूस के खोल बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस ने रेस्तरां का रिकॉर्ड भी कब्जे में ले लिया है। ब्यास थाने की पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज खंगालने और आरोपियों की पहचान करने के बाद युवराज सिंह, महकदीप सिंह, सहज चाहल, शहजादा व उनके 10 अन्य साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं अमृतसर ग्रामीण के डीएसपी (देहात) गुरमीत सिंह ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार की खातिर पुलिस की अलग-अलग टीमें दबिश दे रही हैं।

 
इससे पहले शुक्रवार की देर रात अमृतसर-जालंधर रोड स्थित ड्रीम सिटी के पास कुछ लोगों ने फायरिंग करके छेहरटा घनूपुर काले के जिम मालिक नरिंदर सिंह की हत्या कर दी। जबकि इस फायरिंग में दो अन्य युवक सनी यामाहा और चरणजीत सिंह जख्मी हो गए थे, जो अमृतसर के एक प्राइवेट अस्पताल में उपचाराधीन हैं। पुलिस ने इसमें हत्या और हत्या प्रयास का केस दर्ज किया था लेकिन अभी तक किसी को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed