फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Firing outside house of NRI in Kapurthala

Punjab: कपूरथला में NRI के घर के बाहर फायरिंग, लॉरेंस का भाई बता मांगी गई थी पांच करोड़ की रंगदारी

Sat, 30 Dec 2023 12:15 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 30 Dec 2023 12:15 AM IST
सार

पंजाब के कपूरथला में एनआरआई के घर के बाहर फायरिंग से दहशत फैल गई। कुछ दिन पहले ही पांच करोड़ रुपये की रंगदारी भी मांगी गई थी। आरोपी ने अपनी पहचान लॉरेंस बिश्नोई के भाई के रूप में बताई थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Firing outside house of NRI in Kapurthala
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कपूरथला जिले के गांव कोकलपुर निवासी एनआरआई के घर के बाहर फायरिंग का मामला सामने आया है। एनआरआई से 14 नवंबर को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई बताकर पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। उस समय थाना कोतवाली की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। अब गुरुवार रात एनआरआई के घर के बाहर फायरिंग हुई है।

विज्ञापन


एनआरआई परिवार को 14 नवंबर को शाम साढ़े सात बजे विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई बताकर पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। पुलिस ने गुरविंदर सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। विशेष डीजीपी (कानून-व्यवस्था) अर्पित शुक्ला का कहना है कि पूरे मामले की जांच एसएसपी कपूरथला वत्सला गुप्ता खुद कर रही हैं। पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं।

विज्ञापन

कानून-व्यवस्था की स्थिति बिल्कुल नियंत्रण में

शुक्रवार को अर्पित शुक्ला ने दावा किया था कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिल्कुल नियंत्रण में है। वहीं उन्होंने सूबे भर में पिछले एक साल में 49 गैंगस्टर के एनकाउंटर को उन सभी आपराधिक तत्वों के लिए खुली चेतावनी करार दिया है, जो कानून को हाथ में लेते हैं और पुलिस पर गोली चलाने का दुस्साहस करते हैं। एडीजीपी ने कहा कि गैंगस्टरों के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी रहेगा। सूबे की जेलों में भी मोबाइल, नशा और अन्य गैर-कानूनी गतिविधियों को रोकने के लिए विभाग में उच्चस्तरीय कार्य जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed