{"_id":"65d89bd539cf3d5a8a035794","slug":"firing-outside-house-of-a-youth-in-chandigarh-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में गुंडागर्दी: घर के बाहर फायरिंग, बदमाश बोले- मारने आए थे, अमेरिका से अनमोल ने दिया आदेश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ में गुंडागर्दी: घर के बाहर फायरिंग, बदमाश बोले- मारने आए थे, अमेरिका से अनमोल ने दिया आदेश
Fri, 23 Feb 2024 06:58 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 23 Feb 2024 06:58 PM IST
सार
चंडीगढ़ में अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं। यहां एक युवक का तीन बदमाशों ने पीछा किया। इसके बाद घर पर फायरिंग की। इनके हौंसले इतने बुलंद है कि सोशल मीडिया लाइव पर गुनाह को स्वीकार किया और कहा कि मारने आए थे। अमेरिका से अनमोल बिश्नोई ने मारने का आदेश दिया था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ के डड्डूमाजरा कॉलोनी में गुरुवार रात को एक युवक के घर के बाहर तीन बदमाशों ने खुलेआम फायरिंग कर जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों ने युवक का पीछा कर फायरिंग की। युवक ने घर में घुसकर अपनी जान बचाई। जानकारी के मुताबिक युवक रात को किसी कार्यक्रम से लौट रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने युवक का घर तक पीछा किया और उस पर फायरिंग की। बदमाशों ने गाली-गलौज किया और बाइक लेकर भाग निकले।
विज्ञापन
पूरी घटना पीड़ित युवक के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कमरे में कैद हो गई है। इसके बाद इन आरोपियों ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर रिंकू नाम के युवक को गाली दी और अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपियों ने कहा कि वह रिंकू को मारने आए थे। यह आदेश अमेरिका से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई ने दिया था।
विज्ञापन
पीड़ित की पहचान डड्डूमाजरा कॉलोनी के रहने वाले रिंकू के रूप में हुई है। रिंकू ने पुलिस को बताया कि वह एक कार्यक्रम से लौट रहा था। इस दौरान तीन बदमाशों ने बाइक से पीछा किया। इस दौरान उन्होंने फायरिंग भी की। घटना की सूचना मिलते ही मलोया थाने के प्रभारी जसपाल सिंह, डीएसपी चरणजीत सिंह और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। चंडीगढ़ की एसएसपी कंवर दीप कौर ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आदेश दिया। चंडीगढ़ पुलिस पूरे शहर की नाकाबंदी कर आरोपियों को पकड़ने में जुट गई।
विज्ञापन