फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Firing on Nephew of former district councilor in Bhiwani

भिवानी: पूर्व जिला पार्षद के भांजे को बाइक सवारों ने मारी गोली, पीजीआई रोहतक किया गया रेफर

Tue, 19 Sep 2023 12:36 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 19 Sep 2023 12:36 PM IST
सार

घायल नरेंद्र ने बताया कि उसकी उक्त बाइक सवारों के साथ पुरानी रंजिश है। इनमें से कुछ युवक दिनोद गांव के ही है। मामले की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
Firing on Nephew of former district councilor in Bhiwani
Bhiwani News: - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के भिवानी में पूर्व जिला पार्षद मनोज यादव के भांजे को गांव दिनोद में बाइक सवार युवकों ने गोली मार दी। इस दुर्घटना में मनोज यादव का भांजा नरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। एक गोली सीने पर लगी है। घायल को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है। वहीं, इस मामले की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पहुंची और जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


मूलरूप से महेंद्रगढ़ के सुजानवास निवासी घायल नरेंद्र ने बताया कि वह मंगलवार सुबह शारीरिक अभ्यास के बाद गांव में ही स्थित अपने ऑफिस की तरफ आ रहा था। इसी दौरान तीन-चार बाइकों पर करीब आठ से नौ युवक पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान उसे एक गोली सीने में लगी। गोली लगने के बाद वह अपनी जान बचाने को भागा। इस दौरान बाइक सवारों ने पीछा कर ताबड़तोड़ फायरिंग की। घायल नरेंद्र ने बताया कि उसकी उक्त बाइक सवारों के साथ पुरानी रंजिश है। इनमें से कुछ युवक दिनोद गांव के ही है। मामले की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed