{"_id":"5b5721e24f1c1b466d8b6a7a","slug":"firing-on-congress-leader-at-home-in-muktsar","type":"story","status":"publish","title_hn":" मुक्तसरः घर में कांग्रेस नेता पर फायरिंग, सालों पर लगाया हमले का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुक्तसरः घर में कांग्रेस नेता पर फायरिंग, सालों पर लगाया हमले का आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुक्तसर (पंजाब)
Updated Wed, 25 Jul 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिप्टी दलीप सिंह मार्ग पर चर्च वाली गली में एक कांग्रेसी नेता पर सोमवार देर रात दो बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी। कांग्रेसी नेता वकील सिंह ने बताया कि रात करीब पौने ग्यारह बजे वह घर में टीवी देख रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर दो युवक आए और गेट खटखटाया। जैसे ही वह गेट खोलने के लिए पहुंचे तो युवकों ने दो फायर कर दिए। गोली लकड़ी के गेट चीरते हुए प्रांगण में आ गिरी। वे बाल-बाल बच गए। इसके बाद युवक तीन हवाई फायर करते हुए भाग गए।
वकील सिंह ने बताया कि उसका अपने सालों के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उसका जमीन में से हिस्सा बनता है, लेकिन वह उसे दे नहीं रहे हैं। उसे संदेह है कि यह हमला उसके सालों ने ही करवाया है। वहीं उसके पड़ोसी ने बताया कि युवकों के मुंह बंधे हुए थे। वकील सिंह ने इसकी सूचना थाना सिटी पुलिस को दी। थाना सिटी प्रभारी तेजिंदरपाल सिंह व डीएसपी तलविंदर सिंह मौके पर पहुंचे।
उन्होंने मौके से कारतूस के पांच खोल भी बरामद किए। थाना सिटी प्रभारी तेजिंदरपाल सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर गुरदर्शन सिंह और रुप लाल निवासी नाका नंबर छह हाल आबाद पटियाला के खिलाफ इरादा कत्ल का मामला दर्ज कर लिया गया है। वकील सिंह एमसी चुनाव लड़ चुके हैं।