फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   firing in marriage, orchestra owner shot in marriage for dance in firozpur

फिरोजपुरः शादी समारोह में गोली मारकार आर्केस्ट्रा वाले की हत्या, डांसर बनी वजह

Sun, 18 Feb 2018 06:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Sun, 18 Feb 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
firing in marriage, orchestra owner shot in marriage for dance in firozpur
शादी समारोह में फायरिंग
शादी समारोह में गोलीबारी का मामला सामने आया है। दूल्हे और उसके दोस्तों ने आर्केस्ट्रा वाले की गोली मारकर हत्या कर दी और इसकी वजह बनी डांसर।
विज्ञापन


घटना पंजाब के फिरोजपुर की है। दूल्हे और उसके साथियों ने कार से डांसर को घसीटकर स्टेज पर दोबारा से नाचने के लिए मजबूर किया। जब उसने नाचने से मना किया तो आरोपियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। एक गोली आर्केस्ट्रा मालिक के पैर और दूसरी पीठ में दिल के पास लगी है।

गंभीर हालत में उसे अमृतसर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना मक्खू थाना के गांव खंडूर स्थित क्राउन पैलेस में एक शादी समारोह के दौरान हुई। थाना मक्खू एसएचओ रमन कुमार ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन

ये था पूरा मामला

firing in marriage, orchestra owner shot in marriage for dance in firozpur
शादी समारोह में फायरिंग
थाना मक्खू पुलिस ने रविवार को दूल्हे समेत छह लोगों को नामजद कर 12 के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं। गुरजंट सिंह वासी तरनतारन ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह मोगा के जय गिल एंटरटेनमेंट में काम करता है। मक्खू निवासी राजन छीना के शादी समारोह में डांसर डांस कर रही थी। इस दौरान शराब पीकर कुछ लोग हवाई फायरिंग कर रहे थे।

इस कारण उन्होंने कुछ देर के लिए डीजे रोक दिया जिससे कुछ समय के लिए शांति बनी। उसके बाद फिर से डांस शुरू किया गया। कार्यक्रम खत्म कर साढ़े चार बजे वह डांसरों समेत कार में बैठकर जाने लगे तभी आरोपी करणवीर सिंह, गुरप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, थोमस, जोजो और दूल्हा राजन छीना अपने छह साथियों के साथ आए और उनकी कार के आगे खड़े हो गए।

आरोपी डांसर सरा खान का हाथ खींचकर उसे दोबारा डांस कराने के लिए स्टेज पर ले जाने लगे। आर्केस्ट्रा के मालिक वीरेंद्रपाल सिंह ने उन्हें ऐसा करने से रोका। तभी करणवीर ने रिवाल्वर से उसपर गोली दाग दी जो उनके पैर में जा लगी। उसके बाद गुरप्रीत सिंह व अन्य ने भी फायर किए जो वीरेंद्रपाल के पीठ पर दिल के पास लगी। इससे वीरेंद्रपाल गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

दूल्हे समेत 12 के खिलाफ पर्चा दर्ज

firing in marriage, orchestra owner shot in marriage for dance in firozpur
शादी समारोह में फायरिंग
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में वीरेंद्रपाल को अमृतसर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर मक्खू थाने की पुलिस व डीएसपी जसपाल सिंह ढिल्लो मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की।

मक्खू थाना के प्रभारी रमन कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। घायल वीरेंद्रपाल को दो गोलियां लगी हुई हैं। उन्होंने बताया कि दूल्हे समेत छह लोगों को नामजद कर 12 के खिलाफ पर्चा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले बठिंडा में शादी में हुई फायरिंग में डांसर की मौत हो गई थी। इस मामले को लेकर काफी बवाल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed