फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Firing in Court of Moga in Punjab

Firing in Moga: मोगा में अदालत के पास चलीं गोलियां, एफआईआर दर्ज, नहीं हुई किसी की गिरफ्तारी

Tue, 05 Jul 2022 05:09 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 05 Jul 2022 05:09 PM IST
सार

मोगा की जिला कोर्ट में फायरिंग की सूचना है। दो गुटों में झगड़े के बाद गोलियां चलीं। पुलिस के अनुसार, 4 से 5 राउंड फायरिंग हुई है। 

विज्ञापन
Firing in Court of Moga in Punjab
मोगा में जानकारी देते एसएसपी - फोटो : ANI

विस्तार

मोगा जिला अदालत के पास स्थित इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की पार्किंग में मंगलवार दोपहर युवकों पर कुछ लोगों ने गोलियां चला दीं। गोलीबारी में दो वाहनों का नुकसान हो गया, जबकि कोई घायल नहीं हुआ है। बताया जा रहा कि यह घटना दो गुटों की रंजिश के कारण हुई है। आरोपियों ने करीब 10 फायर किए हैं। 

विज्ञापन


मोगा के एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना का कहना है कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है, हालांकि किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।  
गुरप्रीत सिंह निवासी कोटकपूरा बाईपास मोगा ने बताया कि उसके जीजा सनी दाता पर मोगा अदालत में 2017 से धारा 307 का केस चल रहा है। इसकी सुनवाई के लिए वह अपने जीजा के साथ यहां आया था। जैसे ही वह अपनी स्विफ्ट कार को इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की पार्किंग में खड़ी कर आगे बढ़ने लगे तो पांच से छह व्यक्तियों ने हमला कर दिया। 
विज्ञापन


एक आरोपी ने डंडे से प्रहार किया तो दूसरे ने फायरिंग शुरू कर दी। गुरप्रीत के अनुसार आरोपियों ने 10 से अधिक फायर किए हैं। प्रत्यक्षदर्शी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले चार लोगों को वह जानता है। इनमें से एक जसपाल सिंह जस्सा ग्रेवाल लुधियाना और दूसरा रिंकू निवासी जगरांव था। इसके अलावा उनके साथ मनी और बंटी भिंडर भी थे। साल 2017 में नीला ग्रुप के सदस्य जितेंद्र नीला का लंडी ग्रुप से झगड़ा हुआ था। उसी की रंजिश में उन पर हमला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 घटना के बाद मोगा थाना सिटी पुलिस एवं सीआईए स्टाफ पुलिस समेत डीएसपी मौके पर पहुंचे। मोगा के एसएसपी अमरजीत सिंह बाजवा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मोगा के एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना के अनुसार घटना के बाद दोनों पक्ष फरार हैं।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed