फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   firing in chandigarh sector 27, Old enmity, crime

पुरानी रंजिश के चलते युवक पर फायरिंग, एक गोली कार पर लगी

Sat, 31 Dec 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 31 Dec 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
firing in chandigarh sector 27, Old enmity, crime
Firing - फोटो : Demo Pic
रंजिश के कारण कार सवार युवकों ने एक युवक पर फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। युवक ने मौके से भाग कर जान बचाई। गोली युवक की कार के पिछले हिस्से पर लगी। फायरिंग की सूचना पाकर मौके पर डीएसपी व एरिया एसएचओ पहुंचे और पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मोहाली के खुन्नीमाजरा निवासी संदीप सिंह (23) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार शाम वह अपनी कार से मोटर का समान लेने के लिए आया हुआ था। जब वह सेक्टर-27 पहुंचा तो एक अन्य कार में सवार पांच युवकों ने उसको रोक लिया। आरोपियों ने सबसे पहले संदीप की कार पर लोहे की रोड मारकर आगे का शीशा तोड़ डाला। अपने ऊपर हमला होते ही संदीप ने वहां से कार  भगा ली। जिसके बाद आरोपियों ने उसका पीछा करते हुए उस पर कई राउंड फायरिंग की। हालांकि फायरिंग में संदीप बाल-बाल बच गया और एक गोली उसकी कार की डिग्गी पर लगी।
विज्ञापन


वहां से भाग कर पीड़ित ने सेक्टर-26 ट्रांस्पोर्ट लाइट पर पहुंचा और 100 नंबर पर फोन कर फायरिंग होने की सूचना दी। फायरिंग की सूचना पाकर मौके पर डीएसपी ईस्ट सतीश कुमार और एरिया एसएचओ जसपाल भुल्लर पहुंचे। जिसके बाद पुलिस संदीप सिंह को सेक्टर-27 में मौके पर ले गई और पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद डीएसपी सतीश कुमार ने बताया की पीड़ित ने पांच में से चार आरोपियों की पहचान कर ली है। चारों के नाम संपत, सुधीर, बाली और अंकित के रूप में हुई है। जबकि पांचवें की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस तके अनुसार एक आरोपी संपत पर पहले भी मारपीट के मामले दर्ज है। संपत सेक्टर-26 का रहने वाला है। पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed