फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   firing at bhiwani court

जज के फैसले से पहले दी सज़ा, कोर्ट परिसर के बाहर गोली मार कर हत्या

Fri, 19 May 2017 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा) Updated Fri, 19 May 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
firing at bhiwani court
कोर्ट के बाहर गोली मारकर हत्या
हत्या के एक मामले में कोर्ट में सुनवाई होनी थी, लेकिन जज के फैसला सुनाने से पहले ही आरोपियों को सजा  दे दी गई। कोर्ट परिसर में ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गई।  भिवानी में गुरुवार दोपहर कोर्ट के बाहर फायरिंग कर यहां हत्या के मामले में पेशी पर आए एक शराब ठेकेदार की हत्या कर दी गई। करीब 3 साल पहले ठेकेदार के गांव में हुए मर्डर के मामले मेें ठेकेदार समेत 9 लोग नामजद थे, जिनकी सजा या रिहाई पर आज फैसला होना था। 
विज्ञापन


दरअसल 3 अगस्त 2013 को शराब ठेकेदार शेर सिंह के गांव कालौद में महिपाल नामक एक व्यक्ति की  हत्या हो गई थी। इस मामले में ठेकेदार समेत 9 लोगों के खिलाफ नाम से केस दर्ज किया गया था और इन दिनों मामला कोर्ट में चल रहा है। गुरुवार को इस मामले में फैसले के लिए एडीजे राकेश यादव की कोर्ट में सुनवाई होनी थी, जिस दौरान ठेकेदार शेर सिंह समेत तमाम आरोपियों को लेकर पुलिस यहां पहुंची थी। जब कोर्ट में हाजिरी लगाने के बाद जब वह चाय वगैरह पीने के लिए बाहर आ रहा था तो सामने से आए करीब 15-20 में से कुछ लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। 
विज्ञापन

पेशी पर आए आरोपी की मौत

firing at bhiwani court
कोर्ट के बाहर गोली मारकर हत्या
हालांकि शेर सिंह ने बचने के लिए बख्शीखाने की तरफ भागने की कोशिश भी की, लेकिन बच नहीं पाया। पांच गोलियां लगने के बाद गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। साथ ही मौके पर संभल चुकी पुलिस ने यहां से तीन को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान बरसों पहले मारे गए महिपाल के भाई सुरेश, बेटे अंकित के अलावा जींद जिले के गांव बीबीपुर निवासी विनोद के रूप में हुई है। साथ ही ठेकेदार के गांव कालौद का रहने वाला सुमित भागने में कामयाब हो गया।

 इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसपी सुरेंद्र भौरिया ने हालात का जायजा लिया। इस दौरान एसपी ने कहा कि कोर्ट कॉम्पलेक्स की सुरक्षा और बढ़ाई जाएगी, वहीं बाकी आरोपियों को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि गिरफ्तार किए गए आराेपियों से तीन पिस्तौल बरामद की गई हैं, जिनमें से दो लाइसेंसी और एक कंट्रीमेड है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed