{"_id":"5b3a259f4f1c1b6a4d8b9bc3","slug":"fire-on-bjp-legislator-s-gunman-in-yamunanagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी विधायक के गनमैन पर फायरिंग, गोली लगते ही घायल को उठाने लगा आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीजेपी विधायक के गनमैन पर फायरिंग, गोली लगते ही घायल को उठाने लगा आरोपी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा)
Updated Tue, 03 Jul 2018 09:51 AM IST
विज्ञापन
घायल गनमैन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के गनमैन पुनीत पर हुई फायरिंग की आवाज सुनते ही उनके आसपास खड़े लोग सौ मीटर तक दूर भाग खड़े हुए। गोली लगने के बाद पुनीत जैसे ही नीचे गिरा तो उसका आरोपी दोस्त प्रिंस उसे संभालने लगा। करीब 15 मिनट तक प्रिंस उसे स्वयं उठाने का प्रयास करता रहा, लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आया। इसी दौरान सूचना मिलते ही शहर थाना जगाधरी एसएचओ राकेश मटोरिया मौके पर पहुंचे।
उन्होंने घायल पुनीत को उठाना शुरू किया। प्रिंस ने एसएचओ राकेश की उसे उठाने में मदद की। इसके बाद अन्य लोग भी आगे आए। लोगों ने जब पुलिस को बताया कि पुनीत को उठाने में मदद करने वाले प्रिंस ने ही उसे गोली मारी है तो पुलिस ने उसे हिरासत में लिया।
दो दिन पहले आए थे तीनों दोस्त, आज दो आए थे दोबारा
प्रत्यक्षदर्शी रिंकू चिकन सेंटर संचालक ने बताया कि दो दिन पहले पुनीत, प्रिंस व उनके एक और दोस्त उनकी दुकान पर आए थे। पुनीत ने उसके तीन सौ रुपये देने थे। जिसे देने के लिए वे आए थे। रविवार शाम करीब पौने छह बजे पुनीत व प्रिंस बाइक पर आए। इस दौरान दोनों में किसी बात को लेकर बहस हो गई। वे अपने सेंटर में थे, किस बात को लेकर बहस हुई। उन्हें पता नहीं चला।

खोखा छोड़कर सौ मीटर दूर भागे
घायल गनमैन को अस्पताल ले जाते स्थानीय लोग
प्रत्यक्षदर्शी राजकुमार ने बताया कि उसके खोखे से मात्र तीन मीटर दूरी पर वारदात हुई। दोनों लड़खड़ाते हुए बाइक से उतरे थे। दोनों में कुछ खाने की बात को लेकर बहस हो रही थी, लेकिन वास्तविक बातचीत क्या हुई, उसे पता नहीं चल पाई। जब प्रिंस ने गोली चलाई तो वे मौके से करीब सौ मीटर दूर तक भाग खड़े हुए। जब लोग आए तो करीब 14 मिनट बाद वे आए।