Halwara News: 50 हजार दो... जितना मर्जी चिट्टा बेचो, ऑडियो वायरल होने के बाद ASI के खिलाफ केस दर्ज
लुधियाना जोन के आईजी डॉ. कौस्तुभ शर्मा ने बताया कि पहाड़ा सिंह पर पहले भी दो मामले दर्ज हैं। जिसमें बाघापुराना में एनडीपीएस एक्ट के तहत व मोगा में किसी को झूठे मामले में फंसाने को लेकर एफआईआर दर्ज की गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पचास हजार दो जितना मर्जी चिट्टा बेचो। अगर पैसे नहीं दिया तो एक हजार नशे की गोलियों का पर्चा दर्ज कर देंगे और जमानत भी नहीं होगी। ऐसी बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद थाना सिटी जगरांव के एएसआई पहाड़ा सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। माईजीना की रहने वाली बिंदर कौर ने दो दिन पहले सोशल मीडिया पर यह वीडियो पोस्ट किया था। एसएसपी ग्रामीण नवनीत सिंह बैंस ने मामले की जांच डीएसपी सिटी सतविंदर सिंह विर्क को सौंप दी थी। गुरुवार को पुलिस के आला अधिकारियों के निर्देश पर बिंदर कौर की शिकायत पर यह कार्रवाई की है।
लुधियाना जोन के आईजी डॉ. कौस्तुभ शर्मा ने बुधवार को पहाड़ा सिंह का लुधियाना ग्रामीण से शहीद भगत सिंह नगर तबादला कर दिया था। इस मामले की जांच अब विजिलेंस ब्यूरो करेगी। आरोप है कि पहाड़ा सिंह चिट्टा बेचने के बदले रुपयों की मांग कर रहा था। महिला का दावा था कि एएसआई उससे 15 हजार रुपये ले जा चुका है और 35 हजार की और मांग कर रहा था। रुपये न देने की सूरत में झूठा मामला दर्ज करने की धमका दे रहा था।
पहले भी दो मामले दर्ज
लुधियाना जोन के आईजी डॉ. कौस्तुभ शर्मा ने बताया कि पहाड़ा सिंह पर पहले भी दो मामले दर्ज हैं। जिसमें बाघापुराना में एनडीपीएस एक्ट के तहत व मोगा में किसी को झूठे मामले में फंसाने को लेकर एफआईआर दर्ज की गई थी। आईजी शर्मा ने कहा कि सरकार के साफ तौर पर निर्देश हैं कि नशे के मामले में भ्रष्टाचार किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।