फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   father raped with daughter

मां की एक गलती ने लुटवाई बेटी की इज्जत, कलयुगी पिता का घिनौना सच देखिए

Sun, 23 Apr 2017 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल(हरियाणा) Updated Sun, 23 Apr 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
 father raped with daughter
पिता ने बनाया बेटी को हवस का शिकार - फोटो : demo pic
बेटी अपनी मां से बार-बार शिकायत करती रही, लेकिन मां इसे नज़अंदात करती रही। मां की एक गलती की वजह से बेटी को अब ज़िंदगी भर का दर्द मिला है। इसकी वजह कलयुगी पिता है। कलयुगी पिता की घिनौनी करतूत सामने आई है, रिश्तों को तार- तार करते हुए पिता ने बेटी को हवस का शिकार बनाया, जब बेटी ने मां से शिकायत की तो मां ने इसे हल्के में ले लिया। घटना हरियाणा के महेंद्रगढ़ के नारनौल की है।
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि सौतेला पिता पहले भी उससे कई बार गलत हरकत कर चुका है। इस बारे में उसने अपनी मां को भी बताया था, परंतु मां उल्टा उसे ही डांट देती थी। उसकी मां ही उस पर गलत काम करने का दबाव बनाती थी। इसी के चलते सौतेले पिता का हौसला बढ़ गया था। सात अप्रैल को सौतेला पिता उसे स्कूल से बहाना बनाकर घर ले आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के बयान के पर पुलिस ने उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


महेंद्रगढ़ रोड स्थित एक कॉलोनी में सौतेले पिता द्वारा नाबालिग बच्ची के साथ किए गए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बच्ची के बयान पर उसकी मां के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। जिसे महावीर चौकी पुलिस ने शुक्रवार शाम को नारनौल न्यायालय में पेश किया, न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत के अनुसार सात अप्रैल को शहर की एक कॉलोनी में सौतेले पिता ने एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। जिसकी शिकायत पीड़िता ने अपने पड़ोसियों को दी और पुलिस को भी अवगत करवाया। परंतु पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही आरोपी दरवाजे की जाली तोड़ गाड़ी लेकर फरार हो गया। 

मामले में नाबालिग की मां का हाथ

 father raped with daughter
पिता ने बनाया बेटी को हवस का शिकार - फोटो : Demo Pic

पुलिस ने पीड़ित बच्ची के बयान पर भिवानी जिला के गांव सांगा निवासी सुखबीर सिंह के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। वहीं वारदात के बाद पीड़िता के भाई और नानी ने भी पुलिस अधीक्षक के नाम एक लिखित शिकायत देकर पूरे मामले में नाबालिग की मां का हाथ होना बताया।

इसके अलावा कॉलोनी की कई महिलाओं ने भी पीड़ित की मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की। इसके लिए महिलाओं ने सीटीएम को ज्ञापन भी सौंपा था। वहीं पुलिस ने अपने स्तर पर टीम गठित कर आरोपितों को पकड़ने का प्रयास किया। परंतु पुलिस अभी तक आरोपी की गाड़ी को ही कब्जे में ले पाई है। जबकि आरोपी फरार है। 

पीड़िता के बयान पर मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। उसे गुरुवार शाम को गिरफ्तार भी कर लिया गया। जिसे शुक्रवार को नारनौल न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने उसे 5 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मुख्य आरोपी भिवानी जिले के गांव सांगा निवासी सुखबीर सिंह की तलाश के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- नवल किशोर, प्रभारी महावीर चौकी पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed