{"_id":"58134c5f4f1c1b2f77bc5485","slug":"father-raped-real-daughter-in-batala-of-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सगी बेटी से दो साल तक करता रहा रेप, मां और भाई करते रहे मदद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सगी बेटी से दो साल तक करता रहा रेप, मां और भाई करते रहे मदद
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
Updated Sat, 29 Oct 2016 11:38 AM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खून के रिश्ते किस कदर पानी हो गए हैं। सगी बेटी से दो साल तक रेप करता रहा। मां और भाई मदद करते रहे। ये घटना सामने आई पंजाब के बटाला जिले में।
थाना सेखवां की पुलिस ने अपनी सगी बेटी से दो साल तक दुष्कर्म करने के आरोप में पिता पर मामला दर्ज किया है। वहीं मदद करने के आरोप में पीड़िता की सौतेली मां समेत चार लोगों को मामले में नामजद किया गया है।
पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर जांच करने के बाद यह मामला दर्ज किया गया है। बटाला के एक गांव की लड़की (20) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब वह एक साल की थी तो उसकी मां-बाप के बीच तलाक हो गया था। इसके बाद उसका पालन पोषण मां करने लगी।

दूसरी शादी के बाद पिता साथ ले गया था लड़की को
rape
पीड़िता के मुताबिक कुछ समय के बाद उसके माता-पिता दोनों ने दूसरी शादी कर ली। दूसरी शादी के बाद पिता वर्ष 2013 में उसे अपने गांव ले आया। इस दौरान वह अपने दादा के पास करीब एक वर्ष रही। इसके बाद वह अपने पिता की दूसरी पत्नी और उसकी सौतेली मां के साथ रहने लगी।
पीड़िता ने बताया कि उसका पिता सोना मसीह रोज शराब पीकर घर आता और उससे जबरदस्ती करता था। इस काम में उसकी सौतेली मां भोली, उसकी बुआ का लड़का रीशू और उसके पिता का साथ देते थे। उसका पिता उससे करीब दो साल तक दुष्कर्म करता रहा।

पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो पीड़िता पहुंची हाईकोर्ट
rape with minor
पीड़िता का आरोप है कि शिकायत देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़िता ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटकाया।
कोर्ट ने पुलिस को इस मामले की जांच करने के लिए आदेश दिया। मामले की जांच एसएचओ श्री हरगोबिंदपुर इंस्पेक्टर बलजीत कौर ने की। जांच में पीड़ित लड़की के आरोप ठीक पाए गए।
थाना सेखवां के एसएचओ गुरमीत सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेशों के अनुसार जांच करने बाद आरोपी सोना मसीह, भोली, रीसू, गुरमेज सिंह, जगीर सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नही हो सकी। गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।