फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Father raped his own daughter, Threatened to kill

पिता ही 3 साल तक करता रहा बेटी से रेप, जान से मारने की धमकी भी दी

Sat, 17 Jun 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Sat, 17 Jun 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
Father raped his own daughter, Threatened to kill
- फोटो : Demo Pic
पटियाला में 14 साल की एक बच्ची से उसके पिता की ओर से ही तीन साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी पिता पिछले तीन सालों से लगातार बच्ची को डरा-धमका कर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म और पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


संबंधित थाना अनाज मंडी के इंचार्ज इंस्पेक्टर हरविंदर सिंह ने बताया कि पीड़िता 10वीं कक्षा की छात्रा है। बच्ची की मां करीब सात-आठ साल पहले मर गई थी। घर में दो बड़े भाई भी हैं। पुलिस को दिए बयान में बच्ची ने बताया कि पिछले तीन सालों से उसका पिता उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा है। जब वह उसका विरोध करती तो उसे जान से मारने की धमकियां भी देता था।
विज्ञापन


दोनों भाइयों को भी पिता के इस कुकर्म के बारे में पता नहीं था। पिता की इन हरकतों से तंग होकर बच्ची ने अपने साथ हो रहे अत्याचार के बारे में अपनी मासी को बताया। इसके बाद बच्ची की मासी ने पुलिस में मामले की शिकायत दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने बच्ची के पिता सुखदेव सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed