{"_id":"5e5d07f18ebc3eeb4d7aa2c9","slug":"father-misdeed-with-his-minor-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: सात माह पहले पत्नी की हुई मौत, 5वीं में पढ़ रही बेटी से दुष्कर्म करने लगा पिता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शर्मनाक: सात माह पहले पत्नी की हुई मौत, 5वीं में पढ़ रही बेटी से दुष्कर्म करने लगा पिता
Mon, 02 Mar 2020 06:49 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 02 Mar 2020 06:49 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
अपनी ही नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने के आरोप में थाना नंबर 2 की पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्जकर तलाश शुरू कर दी है। फास्ट एंटीक्रप्शन ग्रुप के पदाधिकारियों ने पीड़िता को सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया है। पुलिस को दिए बयान में ग्रुप की अध्यक्ष सपना शर्मा, चेयरमैन तरसेम सिंह व सचिव रमेश शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि लाइन पार क्षेत्र में एक व्यक्ति की पत्नी की करीब 7 माह पूर्व मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
इसके बाद व्यक्ति अपनी सगी बेटी से ही दुष्कर्म करने लगा। पीड़िता पांचवीं कक्षा की छात्रा ने इसका किसी से जिक्र कर दिया और यह बात ग्रुप तक पहुंच गई। इसके बाद उन्होंने थाना नंबर 2 के प्रभारी बलदेव सिंह को इसकी जानकारी दी। थाना प्रभारी ने आरोपी बाप के खिलाफ मामला दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी। रविवार को पीड़िता का सरकारी अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करवाया गया।
विज्ञापन