फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Father arrested for misdeed 23-year-old woman in Panchkula

साल भर से बाप कर रहा था दुष्कर्म, बेटी ने मृत बच्ची को दिया जन्म, कमरे में कैद कर रखता था

Sat, 16 May 2020 12:47 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला ( हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला ( हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 16 May 2020 12:47 AM IST
सार

  • एक साल से कर रहा था दुष्कर्म, प्रसव पीड़ा शुरू होने पर हुआ खुलासा
  • युवती ने सरकारी अस्पताल में मृत बच्ची की दिया जन्म, पिता गिरफ्तार
  • मां की भूमिका भी संदिग्ध, महिला थाना पुलिस पूछताछ करने में जुटी

विज्ञापन
Father arrested for misdeed 23-year-old woman in Panchkula
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

विस्तार

52 साल का बाप 23 साल की मंदबुद्धि बेटी को एक साल से हवस का शिकार बनाता रहा। मामले का खुलासा तब हुआ जब युवती को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इस पर परिजन उसे सरकारी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां युवती ने 9 माह की मृत बच्ची को जन्म दिया। डॉक्टरों ने मामले की सूचना महिला थाना पुलिस को दी। 

विज्ञापन


पुलिस की पकड़ से बचने के लिए बाप भाग निकला लेकिन पुलिस ने युवती के बयान दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। महिला थाना पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी पिता का मेडिकल टेस्ट करवाया। अब उसे 16 मई को कोर्ट में पेश किया जाएगा। घटना पंचकूला जिले के एक गांव की है। यह परिवार दूसरे राज्य से आकर यहां रह रहा था। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- हरियाणा: 6 जिलों में 36 नए मामले, मरीजों की संख्या 854 पहुंची, कॉलेज और यूनिवर्सिटी 25 जून तक रहेंगे बंद
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बाप कई महीने तक अपनी बेटी को हवस का शिकार बनाता रहा। आरोपी के तीन बेटियां और दो बेटे हैं। पत्नी भी उसके साथ ही रहती है। यह परिवार लगभग सवा साल पहले ही गांव में आया था। मामले की किसी को भनक न लग जाए इसलिए आरोपी बेटी को बाहर नहीं जाने देता था। 

वह दिन में बेटी को एक कमरे में बंद करके रखता था और उसे कमरे में ही खाने-पीने का सामान देता था। वहीं, मामले का खुलासा होते ही आरोपी बौखला गया और उसने आत्महत्या करने की कोशिश की लेकिन उसके बेटे ने किसी तरह उसे बचा लिया। 

अल्ट्रासाउंड में हुआ गर्भवती होने का खुलासा
युवती के पेट में गुरुवार रात अचानक दर्द शुरू हो गया, जिसके बाद उसे सरकारी अस्पताल दाखिल करवाया गया। जहां पर अल्ट्रासाउंड के बाद पता चला कि लड़की के गर्भ में 9 माह का बच्चा पल रहा है। इसके बाद उसने एक नवजात को जन्म दिया, जिसकी मौत हो गई। मौत के बाद जब अस्पताल कागजी कार्रवाई करने लगा तो आरोपी बाप लड़की के पति के बारे में कोई जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद अस्पताल ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद संबंधित चौकी प्रभारी गुलाब सिंह, महिला थाना प्रभारी नेहा चौहान मौके पर पहुंची। 

पुलिस ने की युवती से लंबी पूछताछ
पुलिस ने युवती से काफी समय तक पूछताछ की। पहले तो वह डर के मारे कुछ बोलने को तैयार नहीं थी लेकिन बाद में उसने बताया कि उसका बाप ही उससे दुष्कर्म करता था। युवती ने इस बारे में परिवार के अन्य सदस्यों को जानकारी होने से साफ इंकार कर दिया। युवती ने बताया कि पिता उसके साथ कई महीने से घिनौनी हरकत कर रहा था और डरा रहा था। इसके चलते उसने किसी के सामने मुंह नहीं खोला। 

शक के घेरे में युवती की मां की भूमिका  

अस्पताल में उपचाराधीन युवती की हालात सामान्य बताई जा रही है। युवती ने पुलिस को दिए बयान में भले ही परिवार के अन्य सदस्यों को इस बात की जानकारी होने से साफ इंकार कर दिया है। लेकिन पुलिस जांच में मां की भूमिका शक के घेरे में है। यही कारण है कि महिला थाना पुलिस युवती की मां से भी लगातार पूछताछ कर रही है।

महिला पुलिस अधिकारियों का मानना है कि युवती 9 माह की गर्भवती हो चुकी थी और उसकी मां एवं भाई-बहन भी साथ ही रहते हैं। ऐसे में परिवार ने मामले में आरोपी बाप को बचाने की कोशिश की है। वहीं यह जानकारी भी मिली है कि गर्भपात के लिए युवती को गर्भ निरोधक दवा खिलाई गई, जिससे बच्ची की गर्भ में मौत हुई है। 

युवती के बाप को गिरफ्तार कर लिया गया है। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस मामले में युवती ने स्टेटमेंट में आरोपी बाप पर ही दुष्कर्म का आरोप लगाया है। वहीं उसने इस बारे में परिवार के अन्य सदस्यों को कोई भी जानकारी होने से इंकार किया है। -नेहा चौहान, एसएचओ महिला थाना पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed