हरियाणा: 6 जिलों में 36 नए मामले, मरीजों की संख्या 854 पहुंची, कॉलेज और यूनिवर्सिटी 25 जून तक रहेंगे बंद
- संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट 54.56 फीसदी हुआ, 27 हुए ठीक
- प्रदेश में 14093 मरीज अभी भी मेडिकल सर्विलांस के दायरे में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के 6 जिलों में शुक्रवार शाम तक 36 नए के सामने आने के बाद प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 854 हो गई है। उधर, शुक्रवार को 27 मरीज ठीक भी हुए हैं। अब मरीजों का रिकवरी रेट 54.56 प्रतिशत हो गया। जबकि संक्रमण रेट 1.26 प्रतिशत पहुंच गया हैं। वहीं हरियाणा में सभी कॉलेज, यूनिवर्सिटी 25 जून तक बंद रहेंगे।
नए मामलों में गुरुग्राम और फरीदाबाद में 9-9, सोनीपत में 12, नूंह में 1, पंचकूला में 2, रोहतक में 1 व कैथल में 2 मामले नए सामने आए हैं। अभी तक 14093 लोगों को एहतियातन मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा गया है। जबकि 4785 मरीजों की सैंपल रिपोर्ट आना अभी बाकी है। अभी तक कुल 72326 लोगों की सैंपल रिपोर्ट ली जा चुकी है। जिसमें से 66687 संदिग्धों की सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आई है। कुल संक्रामित 854 मरीजों में से 466 मरीज ठीक हो गए हैं।
इसे भी पढ़ें- हरियाणाः सोनीपत में कोरोना संक्रमण से पहली मौत, मृतक बुजुर्ग महिला की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
अब विभिन्न जिलों में कुल पॉजिटिव मरीजों में से अंबाला में 42, भिवानी में 6, चरखी दादरी में 4, फरीदाबाद में 140, फतेहाबाद में 7, गुरुग्राम में 179, हिसार में 4, जींद में 20, करनाल में 17, कैथल में 5, कुरुक्षेत्र में 3, नूंह में 61, पलवल में 37, पानीपत में 36, पंचकूला में 25, रोहतक में 7, सिरसा में 7, सोनीपत में 132, यमुनानगर में 8, रेवाड़ी में 6, महेंद्रगढ़ में 6, झज्जर में 87 मरीज सामने आ चुके हैं। गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में 14 इटालियन मरीजों को भी रखा गया था।
दूसरी ओर, अंबाला में 39, भिवानी में 3, चरखी दादरी में 1, फरीदाबाद में 77, फतेहाबाद में 1, गुरुग्राम में 67, हिसार में 3, जींद में 10, करनाल में 5, कैथल में 2, कुरुक्षेत्र 2, नूंह में 57, पलवल में 35, पानीपत में 24, पंचकूला में 19, रोहतक में 2, सिरसा में 4, सोनीपत में 69, झज्जर 24, यमुनानगर में 8 मरीजों समेत सभी 14 इटालियन मरीज भी ठीक हो चुके हैं।
कॉलेज, यूनिवर्सिटी 25 जून तक रहेंगे बंद
हरियाणा में सभी कॉलेज, यूनिवर्सिटी 25 जून तक बंद रहेंगे। हरियाणा सरकार ने यह निर्णय ले लिया है। शनिवार को हरियाणा आज कार्यक्रम में सीएम मनोहर लाल इसकी घोषणा कर सकते हैं। 15 मई तक कॉलेज, यूनिवर्सिटी पहले ही बंद थी। कोरोना के केस लगातार सामने आने पर छुट्टियां बढ़ना तय माना जा रहा था।
कोरोना के कारण लॉकडाउन लागू होने के बाद राज्य में सभी कॉलेज और विश्वविद्यालयों को बंद कर दिया गया था। राज्य में स्कूल भी बंद हैं और ऑनलाइन शिक्षा चल रही है। 25 जून तक सभी कॉलेज और विश्वविद्यालय बंद रहने के बाद हालात का आकलन कर अगला कदम उठाया जाएगा। इस दौरान ऑनलाइन पढ़ाई जारी है।