फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Father Arrest, Who Throws New Born Girl Child in Garbage

चंडीगढ़ः कूड़े में नवजात को फेंकने वाला पिता गिरफ्तार, बोला- मृत थी, दफनाने जा रहा था जंगल

Fri, 22 May 2020 10:05 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 22 May 2020 10:05 AM IST
विज्ञापन
Father Arrest, Who Throws New Born Girl Child in Garbage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
गत 13 मई को रामदरबार फेस-2 स्थित कूड़े के ढेर में 3 दिन की नवजात बच्ची को फेंकने के आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पिता श्रीप्रकाश ने बताया कि बच्ची मृत पैदा होने पर जंगल में दफनाने जा रहा था, लेकिन पीसीआर को देखकर लगा कि बच्ची का कोरोना सैंपल लिया जाएगा। उसे क्वारंटीन रहना पड़ेगा। इस डर से कूड़े के ढेर में फेंककर फरार हो गया।
विज्ञापन


सेक्टर 31 थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बीते 13 मई को सुबह करीब 9 बजे पुलिस को सूचना मिली कि राम दरबार में कूड़े के ढेर में एक नवजात का शव पड़ा हुआ है। पीसीआर समेत सेक्टर 31 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नवजात को अस्पताल पहुंचाया। उस दिन सुबह कूड़ा उठाने वाले एक शख्स ने नवजात बच्ची को लिफाफे में लिपटा हुआ देखा।
विज्ञापन


इसी बीच पड़ोसियों में चर्चा शुरू हो गई कि श्रीप्रकाश के घर बच्ची पैदा हुई थी। सेक्टर 31 थाना प्रभारी राजदीप सिंह की अगुवाई में पुलिस ने टीम गठित कर दी। पुलिस श्रीप्रकाश के घर पहुंची और पूछताछ में खुलासा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीसीआर को खड़ा देख किया काफी इंतजार

श्रीप्रकाश ऑटो चालक है। वह राम दरबार फेस-2 में पत्नी व 17 साल की बेटी और 15 साल के बेटे के साथ रहता है। बीते 13 मई को उसके घर मृत बच्ची ने जन्म लिया। श्रीप्रकाश बच्ची को दफनाने जा रहा था। पीसीआर देखकर वह काफी देर तक बच्ची को लेकर खड़ा रहा, लेकिन काफी इंतजार के बावजूद जब पीसीआर नहीं गई तो कूड़े के ढेर में फेंक कर फरार हो गया।

बच्ची की मां थी बेहोश
बच्ची को दफनाने ले जाने के दौरान उसकी मां बेहोश थी। अब आरोपी पिता पुलिस से माफी की गुहार लगा रहा है। सेक्टर 31 थाना पुलिस देर रात तक आरोपी से पूछताछ करती रही। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं, जब इस बात का खुलासा आस-पड़ोस के लोगों को हुआ था तो सभी हैरान थे कि आखिरकार कोई पिता अपनी ही मासूम बच्ची को कैसे कूड़े के ढेर में फेंक सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed