फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   father and student raped with 13-year-old girl

13 साल की बच्ची के साथ पिता और छात्र ने खेला गंदा खेल, लड़की हुई गर्भवती

Wed, 25 Jul 2018 09:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Updated Wed, 25 Jul 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
father and student raped with 13-year-old girl
सांकेतिक तस्वीर
 छठी क्लास में पढ़ने वाली एक 13 साल की बच्ची के साथ पिता ने रेप किया। मामला पंजाब के पटियाला का है। जिसके घर में लड़की की मां काम करने जाती थी, उसके लड़के ने भी लड़की से रेप किया। पीड़ित बच्ची गर्भवती हो गई है। संबंधित लाहौरी गेट थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 376 आईपीसी और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पीड़ित बच्ची सरकारी राजिंदरा अस्पताल में दाखिल है।
विज्ञापन


एसपी (सिटी) केसर सिंह ने बताया कि सोमवार को एक महिला अपनी 13 साल की बच्ची को लेकर सरकारी माता कौशल्या अस्पताल में इलाज के लिए आई थी। बच्ची को पेट दर्द की शिकायत थी। इलाज के बाद भी जब बच्ची का पेट दर्द कम नहीं हुआ, तो उसका अल्ट्रासाउंड और यूरीन टेस्ट किया गया। इसमें खुलासा हुआ कि बच्ची दो महीने की गर्भवती है। इसके बाद तुरंत अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने जब पीड़ित बच्ची से बात की, तो उसने बताया कि उसका पिता उसके साथ रेप करता है। वहीं जिस घर में उसकी मां घरेलू कामकाज करने के लिए जाती है, उसके लड़के ने भी उसके साथ गलत काम किया है। वह मां के साथ कई बार उनके घर मदद के लिए जाती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी किशोर की आयु 15 साल है और वह स्कूली छात्र है। फिलहाल बच्ची के बयान पर दोनों के खिलाफ मुकदमा नंबर 72 के अधीन धारा 376 आईपीसी और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है, लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है कि मां को इस सबके बारे में पता था या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed