{"_id":"639878fa9e42930c1616afa9","slug":"father-and-son-killed-in-road-accident-in-muktsar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muktsar: तेज रफ्तार कार ने पिता-पुत्र को कुचला, बेटे की सात दिन पहले हुई थी शादी, खुशियां मातम में बदलीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Muktsar: तेज रफ्तार कार ने पिता-पुत्र को कुचला, बेटे की सात दिन पहले हुई थी शादी, खुशियां मातम में बदलीं
Tue, 13 Dec 2022 06:43 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 13 Dec 2022 06:43 PM IST
सार
थाना सदर प्रभारी जगसीर सिंह ने बताया कि अभी मृतकों के परिजनों के बयान नहीं हुए हैं। कार को जांचने पर कोई दस्तावेज नहीं मिला है। घटना के बाद कार सवार सभी लोग फरार हो गए हैं। वे कौन थे और कहां गए, इसकी पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
पिता-पुत्र की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मुक्तसर में बठिंडा रोड पर गांव संघूधौन के पास तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्र को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि दोनों पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान मोटरसाइकिल को आग भी लग गई। जानकारी के मुताबिक जिले के गांव कोटली अबलू निवासी वकील कुमार (29) और उनके पिता किशन कुमार (55) मंगलवार सुबह मोटरसाइकिल पर मुक्तसर किसी काम से आए थे।
विज्ञापन
काम निपटकर वे करीब एक बजे अपने मोटरसाइकिल से गांव लौट रहे थे। जब वह बठिंडा रोड पर गांव संघूधौन के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार एक्सयूवी कार उन्हें कुचलते निकल गई। दोनों पिता-पुत्र बेसुध तड़पते रहे, जबकि उनके मोटरसाइकिल को भी हादसे के दौरान आग लग गई और वह बिल्कुल जलकर राख हो गई। हादसे के दौरान कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह सड़क किनारे खेतों की हदबंदी के लिए लगे सीमेंट के पिलरों को तोड़ते काफी आगे निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहां से गुजर रहे एक पुलिस मुलाजिम ने दोनों को बेसुध हालत में सिविल अस्पताल मुक्तसर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वकील कुमार का सात दिन पहले ही विवाह हुआ था। वह कपूरथला के डाकघर में पोस्टमैन था। हादसे में पिता-पुत्र की मौत के बाद परिवार में कुछ दिन पहले ही आईं खुशियां भी गम में बदल गईं और परिवार में मातम छा गया है।
बताते हैं कि कार में छह लोग सवार थे, जिनमें तीन लड़के व तीन लड़कियां थीं। जो घटना के बाद फरार हो गए हैं। थाना सदर प्रभारी जगसीर सिंह ने बताया कि अभी मृतकों के परिजनों के बयान नहीं हुए हैं। कार को जांचने पर कोई दस्तावेज नहीं मिला है। घटना के बाद कार सवार सभी लोग फरार हो गए हैं। वे कौन थे और कहां गए, इसकी पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।