हाईवे किनारे खड़ी कार को कैंटर ने मारी टक्कर, पिता और बेटी की मौत, ऐसे बची बेटे की जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजमार्ग- 9 पर गांव चोरमार के निकट बुधवार अलसुबह सड़क हादसे में कार सवार पिता और पुत्री की मौत हो गई। वे दोनों दिल्ली से गंगानगर लौट रहे थे। सूचना के बाद ओढां पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक मनीष के बयान पर कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
गंगागनर में स्थित खजान चंद एंड संस के मालिक महेंद्र भटेजा का पुत्र मनीष कुमार अपनी मां सरोज को दवा दिलवाने के लिए अपने नाना भगवान दास को साथ लेकर दिल्ली के मुरादनगर गया था। दवा लेने के बाद मंगलवार शाम तीनों गंगानगर के लिए रवाना हुए थे। कार मनीष चला रहा था। गांव चोरमार के निकट मनीष हाईवे के किनारे कार रोककर लघुशंका के लिए चला गया।
कार में उसके नाना व मां बैठी हुई थी। इसी दौरान सिरसा की ओर से आए एक कैंटर ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। आस-पास के लोगों और वाहन चालकों ने कार में फंसे दोनों लोगों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।
तब तक 62 वर्षीय सरोज भटेजा की मौत हो चुकी थी और गंभीर रूप से घायल 85 वर्षीय भगवान दास ने डबवाली के नागरिक अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। ओढां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने महिला के पुत्र की शिकायत पर कैंटर छोड़कर फरार हुए चालक पर मामला दर्ज कर लिया।
कुछ घंटे पहले हुई थी घर पर बात
हादसे के बाद अस्पताल में पहुंचे मृतका सरोज के पति महेंद्र भटेजा के अनुसार मनीष अपनी मां को दवा दिलवाने के लिए अपने नाना को साथ लेकर मुरादनगर गया था। मंगलवार रात्रि करीब डेढ़ बजे उसकी जब उनसे बात हुई तो उस समय वे फतेहाबाद के आस-पास थे। महेंद्र कुमार के मुताबिक जब वह अलुसबह उठा तो देखा कि वे घर पहुंचे नहीं थे। उसने जब अपने बेटे मनीष को फोन किया तो पता चला कि यह हादसा हो गया है।
पुलिस ने मनीष के बयान पर कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। -कृष्ण कुमार, हेड कांस्टेबल