फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmer killed in Batala of Punjab

बटाला में जमीन विवाद में किसान की हत्या: रिश्तेदारों ने ही वारदात को दिया अंजाम, छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 10 Jun 2022 12:45 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 10 Jun 2022 12:45 AM IST
सार

एएसआई सुखइंदर सिंह ने बताया कि राजविंदर कौर के बयान पर कुलवंत सिंह, साजन सिंह, गुरजंट सिंह समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल नामजद आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन
Farmer killed in Batala of Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

थाना किला लाल सिंह के अधीन गांव जौड़ा सिंघा के एक किसान की रिश्तेदारों ने ही जमीन के विवाद में हत्या कर दी। घटना गुरुवार की देर शाम की है। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मृतक किसान सुरजीत सिंह उर्फ काला (42) की पत्नी राजविंदर कौर और बेटे बलजीत सिंह ने बताया कि छह कनाल खेत का झगड़ा उनके ताया के साथ चल रहा है। 

विज्ञापन


गुरुवार को वह अपने पति सुरजीत सिंह व अपने दोनों पुत्रों मनप्रीत सिंह व दलजीत सिंह के साथ खेत गई। वहां देखा कि उनके खेत को जोत दिया गया था। ताया का बेटा कुलवंत सिंह, उसका बेटा साजन सिंह, रिश्तेदार गुरजंट सिंह व कुछ अज्ञात लोग हथियार लेकर खड़े थे। जैसे ही वह खेत पर पहुंचे उन्होंने हमला कर दिया। 
विज्ञापन


वह अपने बेटे के साथ जान बचाकर किसी तरह भाग गई। कुछ समय बाद जब वे दोबारा खेत में गए तो देखा कि उसका पति सुरजीत सिंह खेत में मृत पड़ा था और उसके शरीर पर चोट के काफी निशान थे। इसकी सूचना पुलिस को दी तो डीएसपी फतेहगढ़ चूड़ियां रिपुतापन सिंह, थाना किला लाल सिंह के प्रभारी सुखइंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसआई सुखइंदर सिंह ने बताया कि राजविंदर कौर के बयान पर कुलवंत सिंह, साजन सिंह, गुरजंट सिंह समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल नामजद आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed