फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   farmer commit suicide in muktsar, punjab news

कर्ज की बलि चढ़ा एक और किसान, फसल नही हुई तो लगाया मौत को गले

Fri, 24 Feb 2017 08:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब) Updated Fri, 24 Feb 2017 08:22 PM IST
विज्ञापन
farmer commit suicide in muktsar, punjab news
किसान ने जहरीली दवा पीकर की निगली - फोटो : अमर उजाला
गांव बल्लमगढ़ के नौजवान किसान जसविंदर सिंह उर्फ राजा (30) ने शुक्रवार को जहरीली दवा पीकर आत्महत्या कर ली। फाइनेंस कंपनी की ओर से उसका ट्रैक्टर ले जाने से वह आहत था। मृतक के फूफा बलविंदर सिंह ने बताया कि जसविंदर सिंह ने करीब एक साल पहले बठिंडा की एक फाइनेंस कंपनी से करीब पांच लाख का लोन लेकर ट्रैक्टर लिया था। ट्रैक्टर की तीन किस्तें उसने अदा भी कर दी थीं। मगर फसल अच्छी न होने से बीच में उसकी किस्तें टूट गई।
विज्ञापन


इस पर करीब एक सप्ताह पहले फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी उसके घर से ट्रैक्टर ले गए। जसविंदर सिंह इस बात से आहत था। वीरवार की रात को वह कोई जहरीली दवा निगलकर सो गया। इस घटना का रात भर किसी को पता नहीं चला। परिजनों को सुबह इसका पता चला। मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


मृतक राजा महज एक एकड़ जमीन का मालिक था। मृतक के एक दो साल की तो एक छह माह की बेटी है। पुलिस चौकी दूहेवाला के एएसआई दर्शन सिंह ने बताया कि उन्हें घटना का सुबह करीब दस बजे फोन आने पर पता चला। उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया। इस मामले में 174 के तहत कार्रवाई कर जांच शरू कर दी ह्रै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed