फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   farmer commit suicide in barnala

कर्ज से आहत किसान ने लगाया फंदा, 40 लाख का था कर्ज

Fri, 12 May 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब) Updated Fri, 12 May 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
farmer commit suicide in barnala
किसान ने किया सुसाइड - फोटो : Demo Pic
पंजाब के बरनाला जिले के गांव ठीकरीवाला के एक किसान ने कर्ज से परेशान हो फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान किसान शमशेर सिंह के तौर पर हुई है।  थाना सदर प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि शमशेर सिंह पर बैंकों, आढ़तियों और सोसाइटी का करीब 40 लाख कर्ज था। भतीजे हरबंस सिंह के मुताबिक उसके चाचा शमशेर सिंह कर्ज की वजह से काफी परेशान रहते थे। बीते दिनों से वह ज्यादा मानसिक परेशान चल रहा थे। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि किसान शमशेर सिंह ने वीरवार को अपने घर में ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उन्होंने बताया कि भतीजे हरबंस सिंह के बयान पर 174 के तहत कार्रवाई कर शव उसके परिजनों को सौंप दिया है। बरनाला जिले में इस हफ्ते 3 किसानों ने खुदकुशी कर ली है। इससे पहले बीते दिनों गांव छीनीवालकलां के किसान सुखचैन सिंह और गांव जोधपुर के किसान कौर सिंह ने कर्ज से आहत होकर खुदकुशी कर ली थी।
विज्ञापन


वीरवार को ठीकरीवाला के किसान शमशेर सिंह ने खुदकुशी कर ली है। बरनाला से आप विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर, कुलवंत सिंह पंडोरी व पिरमल सिंह खालसा ने कहा कैप्टन सरकार के कार्यकाल में किसानों की हालत और भी ज्यादा खराब हुई है। किसान यूनियन के नेता बलौर सिंह ने कहा कि पीड़ित परिवारों को मुआवजा व एक एक सरकारी नौकरी तुरंत दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed